For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकी पोंटिंग के भाषण में पृथ्वी शॉ को दिखते हैं चक दे के शाहरुख खान

नई दिल्ली। आईपीएल में अपने पहले मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपनी तैयारियों में जुट गई है। टीम युवा कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम और टीम के खिलाड़ी जबरदस्त उत्साह में हैं। टीम के कोच रिकी पोंटिंग भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। रिकी पोंटिंग ऐसे व्यक्ति हैं जो ना सिर्फ खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं बल्कि खिलाड़ियों की सोच को भी सकारात्मक करते हैं। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी अपने कोच के जबरदस्त फैन हैं।

याद आते हैं शाहरुख

याद आते हैं शाहरुख

दिल्ली कैपिटल्स के यूट्यूब चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में पृथ्वी शॉ ने खुलकर अपने कोच के बारे में बात की है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि जब पोंटिंग बोलते हैं तो उन्हें चक दे के शाहरुख खान याद आते हैं। शॉ ने कहा कि जब रिकी सर बोलते हैं तो बैकग्राउंड में शाहरुख खान का बैकग्राउंड में म्युजिक जरूर होना चाहिए। बता दें चक दे फिल्म शाहरुख खान की काफी लोकप्रिय फिल्म है। यह फिल्म महिला हॉकी टीम पर आधारित है, जिसमे शाहरुख टीम के कोच हैं और फाइनल मुकाबले से पहले वह टीम को ड्रेसिंग रूम में एक स्पीच देते हैं जोकि काफी फेमस है।

पोटिंग जबरदस्त हैं

पोटिंग जबरदस्त हैं

इंटरव्यू के दौरान शॉ कहते हैं कि बॉस वापस आ गए हैं,वह काफी अच्छे इंसान हैं, मैदान में वह बॉस की तरह हैं लेकिन मैदान के बाहर वह अच्छे दोस्त की तरह हैं। मैं बहुत खुश हूं कि वह वापस आ गए हैं, देखते हैं कि चीजें कैसी रहती हैं। कुछ दिन पहले पोंटिंग ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पृथ्वी शॉ जब अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे तो वह प्रैक्टिस नहीं करते थे। पोंटिंग का यह बयान सुर्खियों में आया था। इंटरव्यू के दौरान पोंटिंग ने शॉ की सोच के बारे में बात की थी।

शॉ को लेकर पोंटिंग का बयान हुआ था वायरल

शॉ को लेकर पोंटिंग का बयान हुआ था वायरल

पोटिंग ने कहा कि शॉ की अलग सोच है, पिछले साल जब वह अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहा था तो वह प्रैक्टिस भी नहीं करता था, जब वह स्कोर करता है तो हर समय बल्लेबाजी करता रहता है। पांच में से चार मैचों में उसने 10 से कम का स्कोर बनाया था, मैं उससे कहता था कि हमे नेट्स पर जाने की जरूरत है और थोड़ा काम करने की जरूरत है,उसने मेरी आंख में देखा और कहा नहीं, मैं आज बैटिंग नहीं करूंगा, मैं यह बिल्कुल समझ नहीं सका।

Story first published: Wednesday, April 7, 2021, 12:50 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+