IND vs AUS: पोटिंग ने अगले टेस्ट मैच मेें ऑस्ट्रेलिया को इस कारण फिर बताया जीत का दावेदार
नई दिल्ली। एडिलेड में सीरीज का पहला ही टेस्ट जीतकर बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई भारतीय टीम को पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग ने चेताया है। भारत को अगला टेस्ट शुक्रवार को पर्थ में खेलना है। इस पिच का पुराना इतिहास बल्लेबाजों के लिए भयावह रहा है, लेकिन हाल के कुछ वर्षों से देखा जाए तो वाका की ये पिच अब उतनी तेज नहीं रही है। हाल के वर्षों में इस मैदान पर बल्लेबाजों ने भी धड़ल्ले से रन बनाए हैं।
लेकिन रिकी पोंटिंग को भी पर्थ की तेजी और उछाल पर पूरा भरोसा है और वे मान रहे हैं कि पर्थ की परिस्थितियां अब भी कंगारूओं के ही मुफीद हैं। उन्होंने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है पर्थ में भारतीयों से ज्यादा हमारे लड़के फायदे में रहेंगे, लेकिन उसके लिए हमको वास्तव में शानदार वापसी करने की जरूरत है।' पोटिंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में की गई अपनी गलतियों को ठीक करना होगा।
हालांकि पोटिंग ने यह भी कहा की ऐसा नहीं है एडिलेड में भारत सबसे बेस्ट तरीके से खेला है, लेकिन वे निश्चित रूप से क्षमतावान हैं। इसके अलावा पोटिंग ने अपनी टीम को हिदायत दी कि जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से बचे और दूसरे मैच में भी वहीं टीम उतारे जो पहले मैच में थी। इस मामले में पोंटिंग ने फिंच पर विश्वास जताया है जो एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में फेल हुए थे।
पोंटिंग इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया को जीत का दावेदार बता चुके हैं। उन्होंने पहले ही ऑस्ट्रेलिया के 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने और उस्मान ख्वाजा के प्लेयर 'ऑफ द सीरीज' रहने की भविष्यवाणी कर रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
