रिकी पोंटिंग ने कहा- ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स को दिलाएगा कई मैचों में जीत

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलमी 19 दिसंबर को कोलकाता में हुई। इस दाैरान सभी फ्रेंचाइजियों ने कुछ खिलाड़ियों पर बोली लगाकर अंतिम टीम तैयार की। वहीं पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने भी नीलामी के दाैरान 8 नए खिलाड़ियों को शामिल किया। इनमें एक ऐसा क्रिकेटर रहा जो माैजूदा समय फाॅर्म में चल रहा है और दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को भरोसा है कि ये खिलाड़ी कई मैचों में जीत दिलाएगा।

इस खिलाड़ी के हुए मुरीद

इस खिलाड़ी के हुए मुरीद

पोंटिग ने ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी की तारीफ की जिन्होंने बिग बैश लीग में स्ट्राइकर्स के खिलाफ नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों पर 55 रन बनाए हैं। इस शानदार पारी को देखकर पोंटिंग ने सोमवार को कहा, एलेक्स कैरी जिस तरह से वह बिग बैश लीग में खेल रहे हैं, यही कारण है कि आईपीएल में, मैं और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एलेक्स को टीम में शामिल करना चाहते थे।

पूरी कर सकते हैं पंत की कमी

पूरी कर सकते हैं पंत की कमी

एलेक्स का बेस प्राइस 50 लाख था। उन्हें खरीदने के लिए रास्थान राॅयल्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होड़ दिखी। लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ की बोली लगाकर एलेक्स को अपने साथ जोड़ लिया। पोटिंग ने एलेक्स के बारे में कहा, ''वह स्पिन का एक अच्छा खिलाड़ी है, और उसे एक अच्छा क्रिकेट और अपने कंधों पर एक समझदारी समझने का दिमाग मिला है। मुझे लगता है कि वह हमें बहुत सारे गेम जितवा सकता है और अगर हमें अपने वर्तमान विकेटकीपर, ऋषभ पंत से उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं मिला तो जाहिर है कि एलेक्स हमारे लिए अच्छी तरह से विकेटकीपिंग की भूमिका निभा सकते हैं। "

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पन्त, संदीप लामिचाने, शिखर धवन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव।

Story first published: Tuesday, December 24, 2019, 19:58 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+