For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

यादों के पिटारे से रिकी पोंटिंग ने निकाली अपनी कप्तानी के डेब्यू मैच की जर्सी, वायरल हो रहा ट्वीट

नई दिल्ली। कोरोनाा वायरस की महामारी के चलते आजकल पूरी दुनिया अपने घरों में लॉकडाउन है और खेल जगत का लगभग हर बड़ा खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ अपने अनुभव शेयर कर रहा है और लोगों से अपील कर रहा है कि वह इस भयंकर महामारी से बचने के लिये अपने घरों से बाहर न निकलें। इसी फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने शनिवार को अपने करियर के उस लम्हे का अनुभव साझा किया जब उन्होंने पहली बार कंगारू टीम की कमान संभाली थी।

रिकी पोंटिंग ने उस लम्हे को याद करते हुए अपनी कप्तानी के पहले टेस्ट की जर्सी की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें टीम के पुराने साथियों के ऑटोग्राफ और संदेश लिखे हुए हैं।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 देशों के लिये खेला मैच

रिकी पोंटिंग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस जर्सी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'जब मैंने कप्तान के तौर पर पहला टेस्ट मैच खेला था तब खिलाड़ियों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे और संदेश लिखे थे। मैं इस टेस्ट मैच को मुश्किल पलों में डैमियन मार्टिन और डैरेन लैहमन द्वारा खेली गई पारियों के लिए याद रखता हूं।'

गौरतलब है कि रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिये कप्तानी संभालते हुए अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। 8 से 12 मार्च 2004 के बीच खेले गये इस टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने श्रीलंका को 197 रनों की बड़ी मात दी थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में मैथ्यू हेडन, डेमियन मार्टिन और डेरेन लेहमन ने शतक लगाने का कारनामा किया था।

और पढ़ें: क्रिकेट जगत की 3 टीमें जिन्होंने वनडे में बनाये हैं सबसे ज्यादा रन, जानें भारत के खाते में कितने

आपको बता दें कि पोंटिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 77 टेस्ट मैचों में से 48 में जीत हासिल की जबकि 228 वनडे मैचों में से 162 मैचों में अपनी टीम को विजयी बनाया। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो बार (2003 और 2007) में विश्व कप जीता।

यहां देखें ट्वीट

Story first published: Sunday, March 29, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+