कुंबले ने छोड़ा पद, ट्विटर पर दिग्गजों ने कहा- भारतीय क्रिकेट का दुर्भाग्य
नई दिल्ली, 21 जून: महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर इस कदम से आहत हुए हैं। उनके मुताबिक कुंबले शानदार कोच थे और उनका पद छोड़ना भारतीय टीम के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
लोगों का मानना है कि कुंबले का भारतीय टीम के कोच पद से इस तरह जाना भारतीय क्रिकेट के लिए एक दुखद दिन है। उनका मानना है कि स्थिति बेहतर तरीके से संभाली जा सकती थी।
गौरतलब है कि अनिल कुंबले ने मंगलवार को मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। कुंबले ने अपने लिखित बयान में कहा कि भारतीय कप्तान को उनके व्यवहार से दिक्कत थी इसलिए उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा।
आपको बता दें कि कुंबले के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज (2-0), न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज (3-0), इंग्लैंड से (4-0), बांग्लादेश (1-0) और ऑस्ट्रेलिया (2-1) के अंतराल से भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज जीतकर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का औहदा कायम किया था।
कुंबले ने छोड़ा पद, ट्विटर पर दुखी हुए दिग्गजः-
|
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया
"भारत अनिल कुंबले के रूप में एक महान व्यक्ति को खो रहा है।"
|
पूर्व क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा का का मानना है कि
ये भारतीय क्रिकेट की असली हार है।
|
पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने लिखा
भारतीय क्रिकेट को जंबो (अनिल कुंबले) की जरूरत है।
|
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने लिखा-
भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद कुंबले।
|
दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर अयाज मेमन ने लिखा-
बीसीसीआई इस मामले को अच्छी तरह से निपटने नाकाम रही। विराट और कुंबले के बीच मनमुटाव था। बीसीसीआई को पता था, सीओए को पता था, सीएसी को कुछ समय पहले पता चला। नेतृत्व और प्रबंधन के कारण उत्पन्न हुआ संकट।
|
कुंबले को बीसीसीआई में मिले बड़ा रोल
पूर्व कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा कि बीसीसीआई अनिल कुंबले को अब बड़ा रोल दे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
