
कहानी में बड़ा मोड़ तो अब आया है!
कोहली के मैसेज से ही भारतीय टीम में कलह की खबरें सामने आनीं शुरू हो गईं हैं। हालांकि कोच और कोहली के बीच ये झगड़ा पुराना नहीं है। कोहली इससे पहले भी अपने कोच को टीम से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कोच अफ्रीकी खिलाड़ी रे जेनिंग्स का कहना है।

'बिना बताए मुझे कोहली के कहने पर हटाया गया'
जेनिंग्स आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कोच रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा - "मैंने बतौर कोच कोहली से मैदान के बाहर और मैदान पर कुछ छोटी चीजें पूछी थीं, जैसे स्ट्रैटजी, टीम का फ्यूचर और यही उसे पसंद नहीं आया और जल्द ही कोच को बाहर कर दिया गया। लोगों को अपनी कमियों पर सवाल उठाने वाले पसंद नहीं आते।" दरअसल खबर के मुताबिक 2015 में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इन बातों का खुलासा किया था।

तो रवि शास्त्री को कोच बनाना चाहते हैं कोहली!
जेनिंग्स ने इंडियन एक्सप्रेस से ताजा बातचीत में कहा है कि, कोहली ही कोच (आरसीबी) को बदलना चाहते थे। जेनिंग्स के मुताबिक उन्हें कोई फोन नहीं गया और बिना उन्हें बताए डैनियल विटोरी को कोच बना दिया गया। गौरतलब है कि मुख्य कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद सामाप्त हो रहा है। बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन भी जारी किए हैं। जिसकी अंतिम तारीख 31 मई है। खबरों की मानें तो कोहली चाहते हैं बीसीसीआई कुंबले का कार्यकाल न बढ़ाकर रवि शास्त्री को टीम का मुख्य कोच बनाएं। दरअसल कोहली और रवि शास्त्री के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है।

कुलदीप यादव भी हो सकते हैं झगड़े की वजह
खबरें तो यहां तक भी आ रही हैं कि धर्मशाला टेस्ट के टौरान कुलदीप यादव को खिलाए जाने को लेकर कोहली नाराज थे। कोहली से बिना पूछे कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। गौरतलब है कि कोहली कंधे की चोट के कारण मैच से बाहर थे और इस मैच की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने की थी। हालांकि मैच भारत ने जीता था लेकिन कोहली उसी दिन से कुंबले से नाराज चल रहे थे। खबरों की मानें तो कोहली ने कुंबले की शिकायत बीसीसीआई की प्रशासनिक कमेटी (CoA) से की है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक कई सीनियर खिलाड़ी कुंबले के व्यवहार से परेशान हैं। दरअसल खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में कोई आजादी नहीं मिलती।


Click it and Unblock the Notifications
