Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, लियोन भी घायल

नई दिल्ली। रांची टेस्ट के पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक के बाद एक करारा झटका लगा है, उसके खिलाड़ी चोटों से गुजर रहे हैं। ताजा मामले में नेथन लियोन भी घायल हो गए हैं। उन्हें बेंगलुरु टेस्ट के दौरान दायें हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट लगी थी, जिसके चलते उनका खेलना भी रांची में संदिग्ध हो गया है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के इस ऑफ स्पिनर को भरोसा है कि वह तीसरे टेस्ट की अंतिम एकादश में जगह बना पाएंगे।

तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क भी चोटिल

मालूम हो कि चोट के ही कारण इससे पहले मेहमान टीम से मिशेल मार्श और तेज गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क भी ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हो चुके हैं। उन्हें भी बेंगलुरू टेस्ट मैच के दौरान पैर में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी जांच हुई तो पता चला उनके पैर की हड्डी टूट गई है। फिलहाल नेथन को लेकर कंगारू टीम का कोई बयान नहीं आया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+