T-20 क्रिकेट के इतिहास में 5वीं बार हुआ ऐसा, न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाया धमाल
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ही दर्शकों को मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात देखने को मिल गई। ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना डाले। इसी के साथ उन्होंने T-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा काम कर दिखाया जो अभी तक पांचवीं बार ही हुआ है।
दरअसल, न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाजों ने इस मैच में अर्धशतक ठोके हैं। ऐसा पांचवी बार हुआ है जब टी20 क्रिकेट में किसी टीम द्वारा किसी एक ही मैच में तीन अर्धशतक लगे हों। न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो ने 42 गेंदों में 6 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 26 गेंदों में 51 रन बरसाए जिसमें 4 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। इनके अलावा रोस टेलर ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए जिसमें 3 चाैके व इतने ही छक्के रहे। इन तीनों की बदाैलत ही स्कोर 200 के पार पहुंचा।
किसी एक टी20 मैच में तीन अर्धशतक जड़ने का काम सबसे पहले भारत ने ही किया था। भारत की तरफ से साल 2007 में टी20 विश्व कप दाैरान इंग्लैंड के खिलाफ हुए एक मैच में तीन अर्धशतक निकले थे। इस मुकाबले में गाैतम गंभीर(58), विरेंद्र सहवाग(68) और युवराज सिंह(58) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। यह मैच वही था जिसमें युवराज ने 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने 2019 में भी विंडींज के खिलाफ हुए एक टी20 मैच में तीन अर्धशतक लगा दिए थे। ऐसे में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ, जबकि 2019 में आस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ एक ही मैच में तीन अर्धशतक जड़ दिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
