#Rio Olympics : 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में पदक के करीब पहुंचकर चूके अभिनव बिंद्रा

रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत के लिए निराशजनक दौर के बीच एक दुखी करने वाली खबर आई है। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे गगन नारंग क्वॉलीफायर राउंड में हारकर बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही अभिनव बिंद्रा भी फाइनल मुकाबले में चौथे स्थान पर रहकर बाहर हो गए हैं। उनका फाइनल स्कोर 163.8 रहा। हालांकि, एक वक्त पर लग रहा था कि वह कम से कम कांस्य तो जीत लेंगे ले​किन आखिरी में हुए शूट आउट में वह अपने कॉम्पटीटर से पीछे रह गए।

लंदन ओलंपिक में एकमात्र गोल्ड मेडल भारत को दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा ने अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया था। इन दोनों ही शूटर्स को भारत की ओर से पदक जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग इवेंट के अंतर्गत छह राउंड में प्रत्येक शूटर को 10-10 शॉट लगाने थे। कुल 50 शूटर्स में से 8 फाइनल राउंड के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं।

Rio Olympic:ओलंपिक पर सोशल मीडिया की चुटकियां

10 मीटर पुरुष एयर राइफल क्‍वॉलिफिकेशन राउंड में गगन नारंग की शुरुआत तो सही हुई लेकिन कुछ देर बात वह निरंतरता बरकरार नहीं रख सके। यही वजह थी कि 53 पॉइंट के साथ गगन नारंग जहां फर्स्‍ट सीरीज़ में चौथे नंबर पर थे वहीं बिंद्रा 12वीं पोजीशन पर चल रहे थे। लेकिन बाद में बिंद्रा ने अपने खेल को सुधारा और सेकेंड सीरीज़ तक लगभग बराबरी पर आ गए।

इसके बाद अभिनव बिंद्रा अपने पूरे रूप में आ गए और उनका हर निशाना सटीक लगता रहा। जबकि गगन के साथ ठीक उल्टा हुआ। उनकी लय बिगड़ती ही चली गई। एक वक्त बिंद्रा तीसरे प्लेस पर थे जबकि गगन 17वें पर जा पहुंचे! चौथी सीरीज़ के बाद बिंद्रा 6वें और गगन 19वें पर जा गिरे। इस सीरीज़ में गगन का स्कोर 103.4, जबकि बिंद्रा का स्कोर 103.8 रहा।

पांचवीं सीरीज़ में गगन नारंग का खेल और भी बिगड़ गया और वह 30वें स्थान पर जा पहुंचे। जबकि बिंद्रा 10वें पर आ गए। इस सीरीज़ में बिंद्रा ने 102.1 पॉइंट स्‍कोर किया जबकि गगन महज 101.6 ही कर सके।

आखिरी और 6वीं सीरीज़ में कुछ ही शॉट शेष थे कि तभी भारत के लिए एक अच्छी और एक बुरी खबर एकसाथ आई। अभिनव बिंद्रा टॉप-6 शूटरों में थे जबकि गगन नारंग लगभग बाहर हो चुके थे।

Story first published: Monday, August 8, 2016, 19:04 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+