For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने रिषभ पंत, बनाए कुछ खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला आईपीएल के इस सीजन में देखने को मिला। दरअसल सनराइजर्स हैदरबाद के सामने थी दिल्ली डेयरडेविल्स। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना जरूरी था। हैदराबाद की टीम इस मैच में जीत के साथ ही अपने प्लेऑफ के सफर को पूरा करनी चाहती थी वहीं दिल्ली की टीम इस मुकाबले में बने रहने के लिए इस मैच को जीतना चाहती थी। इस मैच में काफी कुछ ऐसा घटा जिसकी किसी को कोई उम्मीद नहीं थी। हालांकि क्रिकेट तो अनिश्चितताओं का खेल है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम के विकेट जल्दी जल्दी गिर रहे थे। एक समय ऐसा लग रहा था की दिल्ली की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाएगी। रिषभ पंत एक छोर पर टिके हुए थे। उन्होंने कप्तान श्रेयस को भी रन आउट करा दिया था। ऐसे में पूरे इश सीजन में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाने वाली टीम के साथ उन्हें अब अकेले लड़ना था, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने इस मैच में जो कारानामा कर दिया वो हैदराबाद के गेंदबाज शायद ही भूल पाएं। दिल्ली ने 187 रनों का लक्ष्य हैदराबाद को दिया जिसमें 128 रन इस खिलाड़ी ने ही अकेले बना दिए थे।

शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने: आईपीएल का मैच नए रिकॉर्ड बनने के लिए ही जाना जाता है इस खेल में कुछ नए रिकॉर्ड बनते हैं कुछ पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं। दरअसल इस सीजन के इस 42वें मैच में भी ऐसा ही एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। रिषभ पंत ने कमाल की इंनिंग खेलकर केवल 68 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए जिसकी बदौलत दिल्ली ने एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। हालांकि यह मुकाबला दिल्ली नहीं जीत सकी लेकिन पंत के नाम इस मैच के बाद कई खास रिकॉर्ड बन गए हैं। बता दों की आईपीएल के इस सीजन में अब तक केवल दो ही शतक लगे हैं जिसमें एक शतक चेन्नई सुपरकिंग के शेन वॉटसन के नाम है तो दूसरा कारनामा पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है वो है भारतीय युवा बल्लेबाज रिषभ पंत का। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया केवल 56 गेंदों में । ऐसा करने वाले वो इस सीजन के पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

1000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने पंतः इस शतक के बाद पंत के खाते में एक और खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। वो आईपीएल के इतिहास में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं।उन्होंने 20 साल 218 में दिन ये कारनामा किया है वहीं इसके बाद नाम आता है संजू सैमसन का जिन्होंने ये कारनामा 21 साल 183 दिनों में किया था। हैदराबाद से हुए मैच से पहले पंत को अपने आईपीएल करियर में 1000 रन बनाने के लिए सिर्फ 43 रनों की जरूरत थी, जो उन्होंने पूरा भी कर लिया। गौरतलब हो की इस मुकाबले में शिखर धवन और हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत हैदराबाद ने दिल्ली पर 9 विकेटों से बड़ी जीत हासिल की थी।

Story first published: Friday, May 11, 2018, 11:22 [IST]
Other articles published on May 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+