For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: मैच के दाैरान सुरेश रैना से भिड़ गए ऋषभ पंत, देखें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 80 रनों से मैच गंवाना पड़ा। चेन्नई के शेर हर मोड़ पर दिल्ली की युवा टीम पर भारी पड़ते नजर आए। सुरेश रैना चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। लेकिन इस मैच के दाैरान ऐसा वाक्या भी देखने को मिला जब रैना के साथ दिल्ली के विकेटकीपर ऋषभ पंत भिड़ गए।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि शेन वाॅटसन के जीरो पर आउट होने के बाद रैना क्रीज पर आए। वह बल्लेबाजी आगे बढ़ाने वाले ही थे कि उनके रास्ते पंत आ गए। पंत मजाकिया अंदाज में रैना के आगे खड़े हो गए और उनका रास्ता रोकने लगे। थोड़ी देर तक दोनों के बीच मजाकिया भिड़ंत देखने को मिली। रैना जैसे आग बढ़ने की कोशिख करने लगे तो पंत उनके आगे आकर खडे हो जाते। कुछ देर तक ऐसा ही चलता है लेकिन अंत में रैना ने थक्का मारचे हुए क्रीज की ओर रूख किया। इम मजेदार वाक्या का पल आईपीएल के आफिशियर ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

बता दें कि इस मैच में रैना की बदाैलत ही चेन्नई ने दिल्ली के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा था। रैना के अलावा धोनी ने 22 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली थी। जवाब में दिल्ली की पूरी टीम 99 रनों पर ही ढेर हो गई और चेन्नई ने 80 रनों से मैच जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई ने 13 मैचों में 18 अंकों के साथ अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। वहीं दिल्ली 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। दिल्ली का अगला मुकाबला 4 मई को राजस्थान के खिलाफ शाम 4 बजे होगा, जबकि चेन्नई का 5 मई को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ शाम 4 बजे होगा।

Story first published: Thursday, May 2, 2019, 14:16 [IST]
Other articles published on May 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+