For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग बुरी बातें कहेंगे लेकिन मेरा ध्यान खेल पर है

नई दिल्ली। जब से महेंद्र सिंह धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं तब से विकेटकीपिंग संभालने की जिम्मेदारी युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत के कंधों पर ज्यादा नजर आ रही है। टीम मैनेजमेंट भी उन्हें लगातार माैके दे रहा है। हालांकि पंत कई बार कुछ गलतियों के कारण आलोचनाओं का शिकार भी हो रहे हैं। विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें निशाना बनाया गया लेकिन अब पंत ने वनडे सीरीज के पहले मैच में अर्धशतक लगाकर आलोचकों को जवाब दे दिया है।

मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है

मेरा ध्यान सिर्फ खेल पर है

पंत ने अभी तक चुप्पी साधी थी, लेकिन रविवार चेन्नई में हुए पहले वनडे मैच में 69 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली, हालांकि भारत यह मैच हार गया था। 22 वर्षीय पंत ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, "व्यक्तिगत रूप से अगर मैं भारत के लिए खेलता हूं तो मेरे लिए हर पारी महत्वपूर्ण है। एक युवा खिलाड़ी के रूप में, मैं सिर्फ सीखना और सुधार करना चाहता हूं।" पिछले छह-सात महीनों में पंत ने खूब आलोचना झेली। इसपर पंत ने कहा, ''एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में मैं सिर्फ प्रक्रिया पर ध्यान देना चाहता हूं। लोग अच्छी और बुरी बातें कहेंगे लेकिन मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहता हूं। टीम प्रबंधन ने मुझे खुद को शांत रखने और हर कारक में सुधार करने के लिए कहा है।''

अय्यर के साथ की अहम साझेदारी

अय्यर के साथ की अहम साझेदारी

भारतीय टीम ने 80 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। तभी पांचवें नंबर पर आए पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ 114 रनों की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने में अहम सहयोग दिया। पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ अपनी साझेदारी पर कहा, "जब श्रेयस और मैं बल्लेबाजी कर रहे थे, तो हमारा उद्देश्य एक साझेदारी बनाना और 40 वें तक बने रहना था, क्योंकि 50 ओवर के खेल में, हम अंत में जोर लगाते हैं।"

विंडीज ने यूं जीता मैच

विंडीज ने यूं जीता मैच

बता दें कि विंडीज ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। भारत ने श्रेयस अय्यर(70) और रिषभ पंत(70) की अर्धशतकीय पारियों की बदाैलत विंडीज के सामने 288 रनों का लक्ष्य रखा। ओपनर रोहित शर्मा ने(36), केदार जाधव(40 और रविंद्र जडेजा(21) रन जुटाने में कोशिश करते नजर आए, लेकिन राहुल(6) और कोहली(4) सस्ते में आउट हो गए। जवाब में विंडीज को सुनील एंब्रिस(9) के रूप में जरूर जल्दी झटका लगा, लेकिन दूसरे विकेट के लिए शाई होप व हेटमायर ने 218 रनों की साझेदारी कर भारत की हार तय कर दी। निकोलस पूरन ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली।

Story first published: Monday, December 16, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Dec 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+