Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'माही भाई, आप तो हो नहीं पास...', ऋषभ पंत ने NCA में केक काटकर सेलिब्रेट किया धोनी का जन्मदिन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं और केक काटकर इस बर्थडे का जश्न भी मनाया है।

पंत अपने एक्सीडेंट के बाद हुई सर्जरी के चलते रिकवरी पीरियड पर हैं और उनका रिहैब भी स्टार्ट हो चुका है। इसके चलते ऋषभ पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

धोनी 7 जुलाई 2023 को 42 साल के हो चुके हैं और वे एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों सफेद गेंद टूर्नामेंट जीते हैं, जिसमें आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 शामिल है

धोनी ने पहली बार भारत को टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक रैंकिंग पर भी पहुंचाया था। आईपीएल में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने के रिकॉर्ड के मामले में धोनी ने रोहित की बराबरी की हुई है।

पंत धोनी को अपना गुरु मानते हैं और जब वे अपने शुरुआती दिनों में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने कई बार धोनी से सलाह ली है और उनसे मुलाकात भी की है।

यह भी पढ़ें- MS Dhoni को जन्मदिन पर मिली ढेरों बधाइयां, BCCI ने शेयर किए विंटेज धोनी के 70 सेकेंड - VIDEO

पंत ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ केक की फोटो भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे माही भाई। आप तो हो नहीं पास, आपके लिए केक काट लेता हूं मैं। जन्मदिन मुबारक हो।

पंत पिछले साल दिसंबर के अंतिम दिन दुर्घटना से अभी भी उभर रहे हैं और उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट लिखी है।

पंत लिखते हैं, आप देश के कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं। आपने जो भी इंडियन क्रिकेट के लिए किया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। माही भाई हैप्पी बर्थडे। इसके साथ ही पंत ने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है।

Story first published: Friday, July 7, 2023, 14:03 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+