For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फर्जी अकाउंट से हुआ एक ऐसा ट्वीट कि ऋषभ पंत को देनी पड़ी सफाई

नई दिल्ली: आईपीएल 2018 में ऋषभ पंत जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ मैच में शतक भी जमाया था। पंत ने लगभग हर मैच में रन बनाये हैं और अपनी टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन जून में आयरलैंड और अफगानिस्तान दौरे के लिए चुनी गयी भारत की टी20 टीम में अनदेखी किए जाने को लेकर एक अफवाह उड़ने लगी कि टीम में चयन ना होने से पंत नाराज हैं। दरअसल, इस विवाद के पीछे की कहानी कुछ और ही है और इसको लेकर पंत ने खुद ही ट्वीट कर सफाई देना जरूरी समझा।

ऋषभ पंत ने ट्वीट किया, 'भारतीय टीम में न चुने जाने के बारे में मेरे बयान को लेकर कुछ अफवाहें फ़ैल उड़ रही हैं जिनके बारे में मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। इसलिए केवल मैं इस बात पर सफाई दे रहा हूं। कृपया अफवाहें फैलाना बंद करें और मुझे क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने दें।'

दरअसल, टाइम्स नाउ नाम से एक पैरोडी अकॉउंट ने पंत को लेकर एक ट्वीट किया था, 'अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड टीम में न चुने जाने से मैं नाराज था और यही गुस्सा आज मेरी शतकीय पारी के दौरान लगाए गए शॉट्स में भी दिखाई दिया होगा, उम्मीद है मेरी ये पारी उन्होंने देखी होगी'

बता दें कि पंत ने टीम चुने जाने के दो दिन बाद ही कमाल की इंनिंग खेलकर केवल 68 गेंदों में नाबाद 128 रन बनाए जिसकी बदौलत दिल्ली ने एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। हालांकि यह मुकाबला दिल्ली नहीं जीत सकी थी। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ केवल 56 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ऐसा करने वाले वो इस सीजन के पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वो आईपीएल इतिहास में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं।

Story first published: Monday, May 14, 2018, 15:07 [IST]
Other articles published on May 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+