For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना की लड़ाई में अब ऋषभ पंत भी उतरे, कहा- खेल से सीखा कैसे बनें एक टीम

नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते हर रोज लगभग 4 लाख से ज्यादा नये संक्रमण के मामले देखने को मिल रहे हैं, जिसके चलते जरूरतमंदों के बीच मेडिकल उपकरणों, जरूरी दवाइयों और ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। इससे निपटने के लिये खेल जगत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों ने अब तक डोनेट कर मरीजों की सहायता के लिये हाथ बढ़ाया है। वहीं कोरोना के खिलाफ देश की इस लड़ाई में अब भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाथ बढ़ाया है और एक एनजीओ के जरिये अपनी मदद देने की बात कही है।

ऋषभ पंत ने कोरोना वायरस से जूझ रहे मरीजों की सहायता के लिये ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड किट और अन्य जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने के लिये गैर सरकारी संस्था हेमकुंट फाउंडेशन को अघोषित राशि दान करने की बात कही है। उल्लेखनीय है कि हेमकुंट फाउंडेशन इस समय कोरोना मरीजों की सहायता के लिये काम कर रहा है।

और पढ़ें: भारत की सलामती के लिये पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने की दुआ, कहा- कोरोना की लड़ाई में साथ हैं हम

पंत ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिये दी जिसमें उन्होंने लिखा, ' दोस्तों, हमारे देश में इस समय जिस तरह के हालात हैं उससे मैं काफी दुखी और आहत हूं। अपने परिवार में किसी करीबी को खोने का दुख मैं जानता हूं इसलिये मेरा दिल उन सैकड़ों परिवार के लिये भर आता है जो इस महामारी के चलते किसी अपने से दूर हुए हैं। अपने खेल से मैंने जीवन में एक बहुत खास चीज सीखी है कि जब भी आप किसी एक उद्देश्य के लिये टीम के तौर पर काम करते हैं तो आपको जीत जरूर मिलती है। मैं अपने देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिल से सलाम करता हूं जो पिछले एक साल से दिन रात इस मुश्किल समय में काम कर रहे हैं और भारत को फिर से खड़ा करने की कोशिश में लगे हुए हैं।'

उन्होंने आगे लिखा,'मैं कुछ धनराशि हेमकुंच फाउंडेशन को दान कर रहा हूं जिसके जरिये देश भर में पीड़ितों के बेड सहित ऑक्सीजन सिलेंडर, कोविड राहत किट और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने में मदद हो सकेगी। मैं उन फाउंडेशन के साथ काम करने को उत्सुक हूं जो देश के ग्रामीण इलाकों और दूर दराज के क्षेत्रों में राहत और बचाव का कार्य कर रही हैं, जहां पर मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सुविधायें नहीं हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वो अपने हिसाब से और अपने तरीके से मदद करें और लोगों को राहत पहुंचाने में मदद करें। इसके साथ ही जिसको जैसे मौका मिले वैक्सीनेशन करायें और खुद को सुरक्षित रखें।'

और पढ़ें: IPL 2021 मे सट्टेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आई DDCA अधिकारियों की मिलीभगत

आपको बता दें कि ऋषभ पंत के लिये साल 2020 काफी बुरा साबित हुआ था लेकिन उन्होंने जबरदस्त मेहनत कर टीम में वापसी की और अब भारत के लिये एक बार फिर से तीनों प्रारूपों में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुए हैं। वह अगले महीने होने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के लिये टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Saturday, May 8, 2021, 19:50 [IST]
Other articles published on May 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+