For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVsAUS : एडिलेड OVAL में ऋषभ पंत ने की धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी

India Vs Australia 1st Test: Rishabh Pant equals MS Dhoni's Test Record | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच का आगाज रोमांचक ढंग से हुआ। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ियों के साथ युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत पर भी सबकी नजरे हैं। उनको महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। इन्हीं उम्मीदों के साथ भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए तेजी से बढ़ रहे ऋषभ पंत ने एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

21 वर्षीय पंत ने भारत-ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन तीन कैच लेकर एक पारी में अपने कुल कैच की संख्या 6 तक पहुंचा दी। यह किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। इससे पहले धोनी ने भी एक पारी में 6 कैच लपके थे। इस तरह से पंत ने धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पंत ने तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह की गेंद पर मिशेल मार्श का कैच पकड़ा। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड और जोश हेजलवुड का कैच मोहम्मद शमी की गेंद पर लपका।

सबसे ज्यादा कैच लेने का विकेटकीपिंग रिकॉर्ड

इससे पहले दूसरे दिन भी पंत ने उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के कैच पकड़े थे। बता दें कि धोनी ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट मैच में 6 विकेट लेने का कारनामा किया था। उन्होंने भी पहली पारी में यह मुकाम हासिल किया था। वैसे किसी विकेटकीपर द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा 7 कैच लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के वसीम बारी, इंग्लैंड के बॉब टेलर, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्टइंडीज के रिडेल जैकब्स के नाम है।

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 11:08 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+