For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत का कहर, टेस्ट में निकले स्टीव स्मिथ से भी तेज बल्लेबाज, देखें आंकड़े

अहमदाबाद : भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड के 205 रन पर आउट होने के बाद, भारतीय टीम को अपनी पहली पारी में कुछ कठिनाई हुई। हालांकि, तब विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एक जिम्मेदार खेल खेला और अपने करियर का तीसरा शतक बनाया। इस शतक के साथ, उन्होंने साबित किया कि वह आस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ से भी तेज बल्लेबाज हैं।

दूसरे दिन पहले सत्र के अंत तक, भारतीय टीम ने 80 रन से चार महत्वपूर्ण बल्लेबाज खो दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ ने रोहित शर्मा के साथ 41 रनों की साझेदारी की और 113 रनों की साझेदारी वाशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए निभाई, जिसकी बदाैलट टीम 250 के पार स्कोर पहुंचाने में सफल हुई। ऋषभ ने इस पारी में 118 गेंदों पर 101 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनका देश में उनका पहला शतक है। ऋषभ ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भारत के बाहर अपने पहले दो टेस्ट शतक बनाए थे।

ऋषभ पंत इस शतक के तहत पांचवें या उससे कम स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए पहले 20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। अपना 20वां टेस्ट मैच खेलते हुए, पंत ने पहली पारी तक 1358 रन बनाए। उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा। स्मिथ ने शुरूआती 20 टेस्ट मैचों में 1356 रन बनाए थे, जबकि श्रीलंका के दिनेश चांडीमल ने 1329 रन बनाए थे। वहीं इस मामले में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी कॉलिन ब्लांड हैं। उन्होंने अपने पहले 20 टेस्ट में 1450 रन बनाए थे।

बता दें कि पंत के शतक की मदद से भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए तथा 89 रनों की मजबूत बढ़त बनाई। वाशिंगटन सुंदर 60 रन बनाकर अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ अक्षर पटेल दे रहे हैं जो 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की पहली पारी महज 205 रनों पर सिमट गई थी।

Story first published: Friday, March 5, 2021, 21:03 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+