
पंत बने सर्वश्रेष्ठ भारतीय विकेटकीपर
पंत ताजा रैंकिंग में 21 पायदान की छलांग मारते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए है जो कि किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा हासिल की गई सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग की बराबरी है। पंत से पहले फारूख इंजीनियर (1973) ने भी इतनी ही रैंकिंग पाई थी। यहां बात स्पेशलिस्ट भारतीय विकेटकीपर की हो रही है। इसके साथ ही पंत ने कुल 673 रेटिंग अंक हासिल किए है जो किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा हासिल किए गए सबसे ज्यादा अंक हैं। पंत के बाद धोनी का नंबर आता है जिन्होंने 662 अंक हासिल किए थे। लेकिन धोनी अपने टेस्ट करियर में 19वां स्थान ही बेस्ट हासिल कर पाए थे।

पुजारा बनें चोटी के बल्लेबाज
जबकि सीरीज के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा एक पायदार ऊपर चढ़कर नंबर 3 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने भी 5 स्थानों की छलांग लगाते हुए 62वीं रैंकिंग हासिल की। रविंद्र जडेजा ने भी सिडनी टेस्ट में 81 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली थी जिसका ईनाम उनको 57वीं रैंकिंग के रूप में मिला है। उन्होंने कुल 6 स्थानों की छलांग लगाई है। सिडनी की पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले स्पिनर कुलदीप यादव करियर की बेस्ट रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। उन्होंने गेंदबाजों में 45वां स्थान पाया है।

जडेजा को भी मिला इनाम
जसप्रीत बुमराह 16वें स्थान पर बने हुए है जबकि मोहम्मद शमी को 22वां स्थान मिला है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजों की सूची में एक स्थान की छलांग लगाई है। वे अब पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की सूची में जडेजा को वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के साथ दूसरा स्थान मिला है। अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो मार्कस हैरिस को 69वां, नाथन लियोन को गेंदबाजी में 13वां स्थान मिला। बता दें कि बल्लेबाजी में नंबर एक विराट कोहली लगातार बने हुए हैं और गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा शीर्ष पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications

