For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018 : लीग मुकाबलों के बाद किसे मिला ऑरेंज कैप, किसे पर्पल कैप, सभी रिकॉर्ड

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में अब कुछ टीमों के लिए सफर यहीं खत्म हो चुका है। केवल 4 टीमें ही अब इस सीजन के अगले मुकाबले खेलेंगी। इस सीरीज में अपने शुरुआती 6 मैच में 5 मुकाबले जीतने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी अब इस सीरीज से बाहर हो चुकी है। रविवार को चेन्नई से मिली हार के बाद इस टीम के लिए जो थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी वो भी खत्म हो गई। दरअसल रविवार को हुए दो मुकाबले में पहला मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच खेला गया जिसमें मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। अगर मुंबई यह मुकाबला जीत जाती तो प्लेऑफ में उसकी जगह निश्चित थी। अब चार टीमें प्लेऑफ के लिए तय हो चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, चेन्नई और केकेआर की टीमें अब प्लेऑफ के लिए चयनित हो चुकी हैं। ऐसे में अब तक इस लीग में किस खिलाड़ी के नाम क्या रिकॉर्ड रहा ये बात जानना भी बेहद जरूरी है। इस सीजन में कुछ युवा खिलाड़ियों ने भी अपना दम खम दिखाया है ऐसे में आइए जानते हैं की आखिर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में किस खिलाड़ी का नाम है वहीं कौन से खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजः इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की अगर बात करें तो इस लिस्ट में भारतीय युवा बल्लेबाज रिषभ पंत का नाम सबसे ऊपर है। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी अर्झधशतक जड़कर सभी टीमों के 13 मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के रिषभ पंत ने इस सीजन में 684 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हैं हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने 661 रन बनाए हैं इन 13 मुकाबलों में और पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल के नाम 559 रन दर्ज हैं और वो अब तक इस लीग में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं चेन्नई के रायडू की अगर बात करें तो अभी उनके लिए आगे भी खेलने का मौका है और उन्होंने अब तक इस सीजन में 585 रन बनाए हैं। ऐसे में अब तक के खेले गए लीग में रिषभ पंत के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजः अब तक इस सीरीज में सभी टीमों ने 13 मैच खेले हैं। अब इस सीरीज में केवल 4 ही टीमें आगे का मुकाबला खेलेंगी। अगर ऐसे में देखा जाए की इस सीरीज में किस गेंदबाजी ने सबसे ज्यादा कमाल दिखाया। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं इस सीरीज से बाहर हो चुकी टीम के गेंदबाज एंड्यू टाय, टाय ने इस सीरीज में 14 मैचों में 24 विकेट हासिल किए हैं और सबसे टॉप पर हैं। वहीं आरसीबी के उमेश यादव ने भी 14 मुकाबलों के साथ 20 विकेट हासिल किए हैं। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या ने 18 विकेट हासिल किए हैं और तीसरे स्थान पर हैं।

Story first published: Monday, May 21, 2018, 16:52 [IST]
Other articles published on May 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+