For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में भारत को 10 साल दे सकते हैं, साहा ऐसा नहीं कर सकते'

नई दिल्लीः ऋषभ पंत के लिए हाल का समय काफी अच्छा चल रहा है। उन्होंने पिछले साल के अंत में आस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल की बैटिंग करते हुए अपना नाम कमाया था और उसी प्रतिष्ठा को वापस पाया था जिसके लिए वे जाने जाते हैं। ऋषभ पंत की फॉर्म भले ही उनके करियर के शुरुआती स्टेज से बाद में उतार-चढ़ाव से भरी रही हो लेकिन उनकी असल काबिलियत पर कभी भी शक नहीं किया गया। ऋषभ पंत को हमेशा एक करिश्माई बल्लेबाज माना गया और उन्होंने उसी के अनुसार अपनी बैटिंग भी स्टार्ट कर दी है।

भारत के फर्स्ट चॉइस टेस्ट विकेटकीपर पर बात-

भारत के फर्स्ट चॉइस टेस्ट विकेटकीपर पर बात-

ऋषभ पंत को हाल ही में श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान भी नियुक्त किया गया है। कुल मिलाकर पिछले चार-पांच महीने ऋषभ पंत के लिए सपनों सरीखे रहे हैं और वे एक परी कथा जैसा कैरियर जी रहे हैं। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर और चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने ऋषभ पंत की मेहनत की तारीफ की है जिसके दम पर उन्होंने वापस अपना नाम फिर से हासिल कर लिया है। सरनदीप सिंह का मानना है कि ऋषभ पंत ने अपनी फिटनेस के मुद्दों पर बेहतरीन तरीके से काम किया और अपनी तकनीक पर भी काफी काम किया है जिसके बदौलत वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना जबरदस्त कम बैक कर पाए हैं।

इसके अलावा सरनदीप सिंह ने इस मुद्दे पर भी बात की कि भारत का फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर कौन है। क्या यह रिद्धिमान साहा है या फिर यह ऋषभ पंत है?

IPL 2021: सुरेश रैना ने कहा- दिल्ली कैपिटल्स के करिश्माई लीडर साबित होंगे ऋषभ पंत

सरनदीप सिंह ने कही ये बात-

सरनदीप सिंह ने कही ये बात-

हमने देखा है कि आस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत अपनी जमीन पर होने वाले टेस्ट मैचों में रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर चुनता था और पंत छोटे प्रारूप में या फिर ओवरसीज टेस्ट मैचों में विकेट कीपिंग करते थे। इसी पर बात करते हुए सरनदीप सिंह का कहना है कि ऋषभ पंत भारत को 10 साल दे सकते हैं लेकिन यही बात रिद्धिमान साहा के लिए नहीं कही जा सकती।

सरनदीप ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया, "ऋषभ पंत के के लिए जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगी। उनके कुछ फिटनेस मुद्दे थे जिन पर उन्होंने काम किया और उन्होंने अपने शॉट के चयन में भी काम किया। अगर आप 21 साल के खिलाड़ी से किसी 30 साल के सीनियर प्लेयर जैसी उम्मीद रखते हो तो शुरुआत में आपको दिक्कत होती ही है। आप हार्दिक पंड्या को देख सकते हैं कि अब वह अनुभव मिलने के साथ किस तरह से बैटिंग करते हैं और यही चीज हम ने पिछले 6 महीने में ऋषभ पंत के साथ भी देखी है।"

'ऋषभ पंत लंबे प्रारूप में भारत के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बन चुके हैं'

'ऋषभ पंत लंबे प्रारूप में भारत के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बन चुके हैं'

उन्होंने आगे अपनी बात बढ़ाते हुए कहा, "वह (पंत) टीम से बाहर भी रहे जो कि एक तरह से उनके लिए अच्छा ही साबित हुआ। हर चीज का एक समय होता है। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेला उसने दिखा दिया कि अब वह काफी अनुभव हासिल कर चुके हैं। वह अपने शॉट के चयन में सावधानी भी बरस रहे हैं।"

सरनदीप आगे कहते हैं कि ऋषभ पंत आपको टेस्ट क्रिकेट में 10 साल दे सकते हैं लेकिन साहा ऐसा नहीं कर सकते और इसी वजह से ऋषभ पंत लंबे प्रारूप में भारत के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर बन चुके हैं। अपनी बात जारी रखते हुए सरनदीप का कहना है वनडे क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को चोट लगी इसलिए ऋषभ पंत ने खेला। जब वे आए तो केएल राहुल ही विकेटकीपर होने चाहिए थे क्योंकि वह लंबे समय से यह काम कर रहे हैं और वे यह काम सही कर रहे हैं।

Story first published: Wednesday, March 31, 2021, 9:27 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+