ऋषभ पंत ने धोनी और दोस्तों के साथ दुबई में मनाया क्रिसमस, देखें VIDEO

नई दिल्ली: ऋषभ पंत के लिए महेंद्र सिंह धोनी गुरु समान हैं जिनके साथ वे हमेशा वक्त गुजारने की कोशिश में रहते हैं। अक्सर पंत को खाली समय में धोनी के साथ देखा भी गया है। एक समय पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना गया था लेकिन अब यह दूर की बात हो चुकी है क्योंकि इस समय पंत टीम में अपनी जगह पक्की करने की लड़ाई ही पहले लड़ रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेलकर हाल में ही आत्मविश्वास भी अर्जित किया है। इस समय टीम इंडिया एक छोटे ब्रेक पर है क्योकि भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ अगला मैच 5 जनवरी से खेलना है।

धोनी संग दिखे पंत

ऐसे में क्रिसमस के मौके पर पंत को दुबई में धोनी और दोस्तों के साथ देखा गया है। भारतीय टीम के कई सदस्यों ने इस मौके पर अपने परिवारों के साथ वक्त बिताना ज्यादा पसंद किया तो वहीं पंत, धोनी के साथ दुबई में क्रिसमस मना रहे थे। इस दौरान धोनी के फैन क्लब ट्विटर अकाउंट पर इस अवसर की एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं जिसमें आप पंत को धोनी के साथ हंसते हुए देख सकते हैं।

यहां देखें क्रिसमस के मौके पर धोनी-पंत का वीडियो

पंत का चयन जहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए हो चुका है तो वहीं धोनी अभी तक क्रिकेट से एक ब्रेक पर चल रहे हैं। इससे पहले जब पंत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में अंतिम प्लेयिंग इलेवन में जगह नहीं दी गई और फिर बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को टीम में लाया गया था। हालांकि सैमसन अभी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके हैं लेकिन टेस्ट मैचों में साहा ने पंत से आगे बाजी मार ली है। साहा की कीपिंग कमाल की है जहां पर पंत मात खा जाते हैं। बांग्लादेश सीरीज से पहले भी पंत को धोनी के घर पर देखा गया था। ये भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची टेस्ट के बाद की बात है।

केवल 40 मिनट में गांगुली ने जीत लिया था मेरा दिल- पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर ने किया खुलासा

इस साल धोनी ले लेंगे बड़ा फैसला-

इस साल धोनी ले लेंगे बड़ा फैसला-

धोनी की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अंतिम मैच विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जहां उन पर भारत को जिताने का जबरदस्त दबाव था। धोनी ने जडेजा के साथ मिलकर एक साझेदारी निभाई थी और यह मैच अंतिम ओवरों तक खिंचा था लेकिन धोनी के रन आउट होने के बाद तस्वीर का रूख बदल गया और भारत के हाथ से कप जीतने का सुनहरा मौका भी निकल गया। धोनी अब आईपीएल के इस सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।

Story first published: Thursday, December 26, 2019, 10:08 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+