For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच श्रीधर ने ऋषभ पंत की फील्डिंग में पकड़ी दो बड़ी खामियां

नई दिल्ली: आर श्रीधर भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में फील्डिंग का स्तर ऊंचा करने के लिए काफी काम भी किया है। बेबाक बात करने वाले श्रीधर इस समय टीम इंडिया में ऋषभ पंत की फील्डिंग के साथ बहुत ज्यादा खुश नहीं नजर आते हैं। उनका मानना है इस खिलाड़ी के अंदर अभी आउटफील्ड में काफी सुधार करने की गुंजाइश है।

श्रीधर ने पंत के साथ दो प्रकार की समस्याएं बताई जहां पर सुधार किए जा सकते हैं। बांग्लादेश के ऊपर 28 रनों की जीत के बाद श्रीधर यहां मिक्सड जोन में बातें कर रहे थे। तब उन्होंने कहा, 'पंत के साथ काफी काम किया जाना है। सबसे पहले तो उनको अपनी थ्रो तकनीक सुधारने की जरूरत है और इसके साथ ही उनको आउटफील्ड में अधिक एथलेटिक होना है।'

फिलहाल पंत के लिए खास फील्डिंग पॉजिशन देखी जा रही है। विराट कोहली और धोनी इसी बात का ख्याल रखते हैं। इस बारे में बात करते हुए श्रीधर कहते हैं, 'पंत को सही समय पर सही जगह रखना जरूरी है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पंत ने टीम के लिए कम से कम पांच रन बचाए जो बड़ा बोनस है। उन्होंने एक कैच भी लिया।'

इस दौरान श्रीधर ने यह भी माना कि दिनेश कार्तिक उम्र में पंत से बड़े होने के बावजूद बेहतर आउटफील्डर हैं। उनका मानना है कि पंत अभी सीख रहे हैं और उनको अभी थोड़ी फील्डिंग जागरूकता भी विकसित करने की जरूरत होगी। श्रीधर ने यह भी बताया कि एजबेस्टर जैसे कुछ ग्राउंड्स गोल नहीं होते हैं ऐसे में फील्डिंग के दौरान मैदान के विभिन्न कोणों की जानकारी होना अहम हो जाती है।

उन्होंने कहा, 'यहां सारा खेल जागरूकता का है। ये मैदान कुछ हद तक ईडन गार्डन जैसा है। एक बार आपको गेंद ने पछाड़ दिया तो फिर यहां पर कोई मतलब नहीं है कि आप उसको चेस कर सको। बाउंड्री लाइन की ओर भागने का कोई मतलब नहीं है।'

Story first published: Thursday, July 4, 2019, 1:06 [IST]
Other articles published on Jul 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+