ऋषभ पंत या केएल राहुल, ब्रैड हॉग ने बताया कौन है टीम इंडिया में धोनी का उत्तराधिकारी
नई दिल्ली। साल 2020 में भले ही भारतीय क्रिकेट टीम को ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले हों लेकिन पहले 2 महीने में खेले गये क्रिकेट के दौरान एक सवाल ने ज्यादातर फैन के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। पिछले साल से क्रिकेट के मैदान से लगातार दूर रहे चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अनुपस्थिति में टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर लगातार प्रतिस्पर्धा जारी है। ऐसे में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा था हालांकि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद उनकी जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल ने अपने प्रदर्शन से पंत के बजाय अपनी जगह पक्की कर ली।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास में पहली बार इस भारतीय खिलाड़ी को मैदान पर मिली थी KISS, जानें फिर क्या हुआ
केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में अब पंत के साथ राहुल की भी दावेदारी मजबूत हो जाने के कारण क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ ही फैन्स के बीच यह सवाल जोरों पर है कि आखिरकार धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा। अब इस सवाल का जवाब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने दिया है।
और पढ़ें: Fake News फैला कर शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, लोगों ने लताड़ा

जानें कौन बनेगा धोनी का उत्तराधिकारी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का मानना है कि भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह केएल राहुल नहीं बल्कि ऋषभ पंत ही ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज की बात करें तो पंत ही उनकी पहली पसंद होंगे, लेकिन उन्हें निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाने के लिए एक मेंटल कोच की आवश्यकता है।
हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘अगर विकेटकीपर की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में मेरी पसंद होंगे पंत। सीमित ओवरों में राहुल फिट हैं। साहा बैकअप के लिए सबसे बेहतर हैं। अगले दो-तीन सालों में पंत तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपर होंगे। वह मुख्य विकेटकीपर बनने जा रहा है। लेकिन उसे अपने क्रिकेट में सुधार करने के लिए एक मेंटल कोच की आवश्यकता है। स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर जैसा। यह उसे महत्वपूर्ण क्षणों में सही निर्णय लेने में मदद करेगा।'

पंत के अंदर है इस बात की कमी
उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत को खराब विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी के चलते टीम से बाहर किया गया था। भारतीय टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में पंत की जगह केएल राहुल को बतौर विकेटकीपर शामिल किया था। हॉग का मानना है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में राहुल सबसे बेहतर विकल्प होंगे, लेकिन टेस्ट में पंत ही कारगर साबित होंगे।
उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट में मैं राहुल को नहीं चाहूंगा। उन्हें फर्स्ट क्लास लेवल पर ज्यादा विकेटकीपिंग का अनुभव नहीं है। इससे वे बल्लेबाजी में दबाव में आ सकते हैं।'

एकस्ट्रा वर्कलोड के चलते खराब हो सकती है बल्लेबाजी
ब्रैड हॉग का मानना है कि अगर राहुल पर ज्यादा वर्कलोड पड़ा तो उसका असर उनकी बल्लेबाजी की क्षमता पर भी देखने को मिल सकता है।
उन्होंने कहा, ‘एक्स्ट्रा वर्कलोड के कारण उनकी बल्लेबाजी खराब हो सकती है। इसलिए आप साहा और पंत में से किसी एक को टेस्ट में चुन सकते हैं। पंत की बल्लेबाजी साहा की तुलना में ज्यादा आक्रामक है। अगर आप भारतीय टॉप ऑर्डर को देखेंगे तो टॉप-5 बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा काम कर चुके होते हैं। आप 7 नंबर वाले बल्लेबाज से क्या चाहेंगे। वह आए और तेजी से रन बनाए। इससे स्कोर ज्यादा बने। रन ज्यादा बनेंगे तो गेंदबाजों को 20 विकेट लेने का समय भी मिलेगा। टेस्ट में आप यही चाहते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
