दबाव का सामना नहीं कर पा रहे हैं युवराज सिंह: महेंद्र सिंह धोनी
धोनी ने अनुसार युवराज एकदिवसीय टीम में भी नहीं रहे हैं और लंबे वक्त बाद टीम में वापसी कर रहे हैं, अत: ऐसे में हमेशा ही एक खिलाड़ी के लिए मुश्किल आती है, हमें उनकी क्षमता पर संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि जब भी वह बेहतर फॉर्म में होते हैं तो अकेले अपने दम पर ही मैच जीत सकते हैं, जो कि उनकी असीमित प्रतिभा को दर्शाता है।
अपने दोनों प्रारम्भिक मैच जीतने के बाद कप्तान धोनी ने अमित मिश्रा के बारे में कहा कि 'मैंने उनसे सीधी गेंदें न फेंकने के बारे में कहा, जिस पर उन्होने गति में विभिन्नता दिखाई, गेंद को फ्लाइट दी। खेल में एक ऐसा दिन भी होगा जब उन पर रन पड़ेंगे, लेकिन अभी वह बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मिश्रा अब तक दोनों ही मैचों में मैन आफ द मैच जीत चुके हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब सिर्फ एक जीत की दरकार है, जबकि टीम को दो मैच खेलने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
