नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे सिडनी में चौथे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने नाबाद 189 गेंद में 159 रन की शानदार पारी खेली। भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट गंवाकर 622 रन पर घोषित कर दी। ऋषभ पंत ने सिडनी में दूसरे दिन चाय के बाद शतक लगाकर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पंत से पहले कोई भी भारतीय विकेटकीपर सिडनी में शतक नहीं जड़ सका था। जबकि अगर भारतीय विकेटकीपरों की बात करे तो उन्होंने एशिया के बाहर हुए टेस्ट मैचों में ज्यादा शतक नहीं बनाए हैं। भारतीय विकेटकीपरों द्वारा एशिया के बाहर शतक बनाने की शुरूआत वी मांजरेकर ने 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। उसके लंबे गैप के बाद अजय रत्रा ने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाया।
ऋषभ पंत के लिए एक और खास मौका था:
ऑदरअसल अपनी मां को उनके जन्मदिन पर शानदार तोहफा दिया।महज 9वां टेस्ट खेल रहे 20 साल के ऋषभ पंत ने वो कर दिखाया, जो भारत का कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया था।इस दौरान उन्होंने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर संदेश भी लिखा। ऋषभ ने लिखा मां तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो , तुम्ही हो वही जो हमेशा मेरा साथ देती आई हो। मैं तुम्से बेहद प्रेम करता हूं। मेरे सारे बोझ अपने सिर उठाने के लिए शुक्रिया।मैं शब्दों में इसे बयान नहीं कर सकता।एक बार फिर से तुम्हें जन्मदिन मुबारक।
Happy birthday mom 🎂🎂🎂. You are the person who is always behind me no matter what. I love you so much. Thank you for taking all the stress of mine and making it yours can’t even express my feelings in words. Love you happy birthday once again 🎂🎂🥳😘 pic.twitter.com/9XEaSPRUfB
— Rishabh Pant (@RishabPant777) January 4, 2019
माइकल क्लार्क ने भी तारीफ: ऋषभ पंत की तारीफ में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने तारीफ के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि 'भारत को धोनी की तरह ऐसा विकेटकीपर मिल गया है, जिसकी पहली प्राथमिकता विकेटकीपर है, लेकिन वह बैटिंग पर भी ध्यान देता है। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट भी ऐसे खिलाड़ी थे।