For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आशीष नेहरा के साथ ऋषभ पंत की पुरानी फोटो वायरल, कोहली की तस्वीर से हो रही है तुलना

नई दिल्लीः भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले कुछ महीनों से तूफान मचाया हुआ है। उनके कारनामे ऐसे रहे हैं कि उनको अगला एडम गिलक्रिस्ट माना जा रहा है। बल्लेबाजी के साथ-साथ पिछले दो तीन मैचों में उनकी विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार हुआ है। ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए अलग ही स्टैंडर्ड सेट किए थे। उन्होंने सिडनी टेस्ट में शतक के करीब पारी खेली और फिर ब्रिसबेन के गाबा में नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई।

ऋषभ पंत का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी जमकर बोला और उन्होंने अहमदाबाद में हुए चौथे टेस्ट मैच में टेस्ट करियर का पांचवा शतक लगाया। ऋषभ पंत के इन प्रयासों के चलते भारत को कुछ शानदार जीत हासिल हुई है। इसी बीच पंत की एक पुरानी पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल होती जा रही थी। इस तस्वीर में कुछ खास बात थी जिसके कारण विराट कोहली की फोटो के साथ इसकी तुलना करनी पड़ी।

इस फोटो में छोटे से ऋषभ पंत आशीष नेहरा के साथ अपने बचपन के दिनों में खड़े हैं और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज से ऑटोग्राफ ले रहे हैं। यह एक स्कूल टूर्नामेंट था जिसमें आशीष नेहरा पंत के साथ दिख रहे हैं। ठीक इसी तरह की फोटो विराट कोहली के बचपन में भी है। विराट कोहली के बचपन की वह फोटो नेहरा के साथ है जहां पर नेहरा कोहली को शाबाशी दे रहे हैं।

जैसे ही तस्वीर सोशल मीडिया पर गई तो यह वायरल हो गई और लोगों ने मजाक में यह कहना शुरू कर दिया कि नेहरा का हाथ जिस पर होता है वह भारतीय क्रिकेट में सफल होता है। कॉमेंटेटर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा भी फोटो की चर्चाओं में कूद पड़े। आकाश आकाश चोपड़ा ने भी यही कहा है कि हमने ऐसी तस्वीर पहले भी देखी है। आप इस फोटो पर सोशल मीडिया की रिएक्शन देख सकते हैं-

अपने शतक पर बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा था, "मेरा प्लान केवल भागीदारी बनाने का था, जब मैं रोहित शर्मा के साथ था। मैं सोच रहा था कि पहले पिच को देखना है कि यह कैसा बर्ताव करती है और फिर अपने शॉट्स खेलने हैं। अगर गेंदबाज अच्छी बॉलिंग करता है तो उस को सम्मान देना है और सिंगल निकालने हैं। मैं स्थिति के साथ खेलना पसंद कर रहा था और बॉल को देखकर केवल प्रतिक्रिया दे रहा था यही मेरे खेल की यूएसपी थी।"

Story first published: Sunday, March 7, 2021, 20:50 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+