|
पंत के साथ कौन है ये खूबसूरत लड़की-
पंत के साथ इस फोटों में एक खूबसूरत लड़की नजर आ रही है जिसको पंत की स्पेशल दोस्त माना जा रहा है। पंत ने अपनी 'स्पेशल दोस्त' के बारे में लिखा- 'मैं तुमको खुश देखना चाहता हूं क्योंकि तुम मेरी खुशी का कारण हो।' इसके साथ ही पंत ने अपनी बात को पूरा करने के बाद हार्ट की इमेज भी लगाई है। इसके अलावा दोनों जिस तरह से एक दूसरे के करीब नजर आ रहे हैं उससे कयास लगाए जा रहे है कि दोनों में करीबी रिश्ता है।
|
लड़की ने बताया दोनों का रिश्ता-
बता दें कि इस लड़की का नाम ईशा नेगी है। ईशा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके बारे में कुछ जानकारी दी गई। जानकारी के हिसाब से ईशा एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। इतना ही नहीं जब ईशा की प्रोफाइल पर भी उसी फोटो को देखा गया तो सब क्लीयर हो गया। ईशा ने पंत को अपना सूलमेट और बेस्ट फ्रेंड बताते हुए अपनी जिंदगी का प्यार बताया है। इसी से यह पता चल जाता है कि यह पंत और ईशा एक लविंग कपल है। कहीं ना कहीं यह भी अंदाजा लग रहा है कि दोनों के बीच रिश्ता पुराना हो सकता है लेकिन दोनों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते को उजागर करने का यह सही समय पाया हो।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत ने किया था कमाल-
बता दें कि पंत ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत में भारतीय टीम के लिए अच्छा योगदान दिया था। खासकर सिडनी टेस्ट की पहली पारी में की गई उनकी बल्लेबाजी ने उनको एक अलग मुकाम दिलाया है। इतना ही नहीं, पंत पुजारा के बाद इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। इस सीरीज में रनों के मामले में पंत ने कोहली को पीछे छोड़ दिया था। जबकि ओवरआल प्रदर्शन में उन्होंने सीरीज में 20 कैच लिए और 200 से ज्यादा रन बनाए। ऐसा करने वाले वह उपमहाद्वीप के पहले विकेटकीपर बने। पंत को फिलहाल टीम इंडिया की वनडे टीम से आराम दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
