For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत की तूफानी पारी, इंडिया ए 6 विकेट से जीता

नई दिल्ली। भारत के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत का बल्ला शांत नहीं हुआ है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले रन बटोरने वाले पंत ने ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया था। ऋषभ पंत का यह प्रदर्शन घर आकर भी नहीं रुका है।भारत दौरे पर आई इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए टीम में आखिरी दो अन-ऑफिशियल वनडे के पंत को मौका दिया गया है।

पंत ने इस दौरान अपनी उपयोगिता साबित करते हुए घरेलू मैदान पर शानदार पारी खेली है।गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पंत ने उम्दा पारी खेली। वह नाबाद अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे जिसकी मदद से भारत ए ने चौथे अनौपचारिक एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड लायंस को छह विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 4-0 की बढ़त बना ली।

222 रन का टारगेट:
इंग्लैंड लायंस की टीम ने भारत ए के सामने 222 रन का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए की तरफ से पंत ने 76 गेंद में तीन छक्कों और छह चौकों से नाबाद 73 रन की पारी खेली। वहीं दीपक हुड्डा (47 गेंद में 47 रन) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 120 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 46.3 ओवर में चार विकेट पर 222 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 42 जबकि रिकी भुई ने 35 रन बनाए।

इससे पहले इंग्लैंड लायंस की टीम शार्दुल की गेंदबाजी के आगे लाचार दिखी। शार्दुल ने 49 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। यही कारण रहा कि इंग्लैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन ही बना सकी।

Story first published: Wednesday, January 30, 2019, 16:55 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+