For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ऋषभ पंत ने बताया बड़े स्कोर न कर पाने में उनसे कहां हो रही है 'चूक'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को नंबर 4 के लिए लगातार माैके दिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वो पूरी तरह से इस नंबर पर भूमिका निभाने में असफल हो रहे हैं। दिक्कत बस यह आ रही है कि जब उन्हें बड़ी पारी खेलने की जिम्मेदारी मिलती है तो वह खराब शाॅट खेलकर विकेट गंवा बैठते हैं। अच्छी शुरूआत पाने के बावजूद बड़ी पारी ना खेल पाने पर पंत भी खुद निराश हैं और उन्होंने विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से पहले बताया कि आखिर कहां उनसे चूक हो रही है।

ध्यान केंद्रित नहीं रहता
पंत का कहना है कि वह सकारात्मक क्रिकेट खेलकर भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले कहा, "जाहिर तौर व्यक्तिगत रूप से मैं बड़े रन बनान चाहूंगा, लेकिन जब भी मैं पिच पर उतरता हूं मेरा ध्यान उस पर केंद्रित नहीं रहता। मैं बस सकारात्मक क्रिकेट खेलकर टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं। मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है और मैं एक क्रिकेटर के रूप में लगातार बेहतर होना चाहता हूं।" पंत आत्‍मविश्‍वास से भरे हुए हैं और उन्‍हें उम्‍मीद है कि वे एक बार फिर नंबर चार पर ही बल्‍लेबाजी करेंगे।

बताया ड्रेसिंग रूम का माहाैल
वहीं पत ने ड्रेसिंग रूम का माहौल बताते हुए कहा कि ड्रेसिंग रूम में सभी शांत हैं, सभी साथी सिर्फ मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। हम आखिरी मैच जीतकर सीरीज का समापन करना चाहते हैं। विश्व कप में मौका मिलने के बाद से पंत भारत के लिए एक दिवसीय मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस पायदान पर कुछ खास सफलता नहीं मिली है। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की दमदार पारी खेली थी।

टीम प्रबंधन दे रहा है खिलाड़ियों को माैके
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें खुशी है कि टीम प्रबंधन प्रत्येक खिलाड़ी का समर्थन कर रहा है और उन्हें पर्याप्त मौके दे रहा है। 21 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ''हम प्रयोग नहीं कर रहे क्योंकि हम टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं। सभी को पर्याप्त मौके मिल रहे हैं। सभी अपनी स्थिति को लेकर आश्वस्त हैं क्योंकि टीम प्रबंधन उनका समर्थन कर रहा है।''

Story first published: Wednesday, August 14, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+