For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

8 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?

नई दिल्ली। नये साल पर भारतीय क्रिकेटर्स ने अलग अंदाज में अपने-अपने प्यार का इजहार किया। जहां हार्दिक पांड्या ने सर्बियन अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के साथ सगाई की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर सभी को चौंका दिया वहीं पर ऋषभ पंत ने भी अपनी गर्लफ्रैन्ड ईशा नेगी के बर्फीली वादियों की तस्वीर शेयर की और लिखा कि तुम्हारे होने से मैं खुद को पूरा महसूस करता हूं।

और पढ़ें: खुशखबरी! एक बार फिर गेंदबाजों की धुनाई करने मैदान में उतरेगी सचिन-धोनी की जोड़ी

इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर देखकर जहां हर कोई खुश हो रहा था वहीं पर एक कॉमन अभिनेत्री थी जिसे इन तस्वीरों ने परेशान कर दिया।

और पढ़ें: IND vs AUS: फ्लॉप हो गया विराट कोहली का सीक्रेट प्लान, इन 4 कारणों से हारी भारतीय टीम

गर्लफ्रैंड के साथ तस्वीर देख परेशान हो उठी उर्वशी रौतेला

गर्लफ्रैंड के साथ तस्वीर देख परेशान हो उठी उर्वशी रौतेला

जी हां, हम बात कर रहे हैं, पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की, जो कि बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी है। साल 2018 में उर्वशी रौतेला का नाम सबसे पहले हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ा था, खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन कॉफी विद करन शो के बाद हार्दिक पांड्या जिस तरह से विवादों में फंसे उर्वशी ने उनसे दूरियां बना ली।

गौतम सिंघानिया की पार्टी में हुई थी मुलाकात

गौतम सिंघानिया की पार्टी में हुई थी मुलाकात

अक्सर मशहूर हस्तियों के साथ चर्चा में रहने वाली उर्वशी रौतेला का नाम साल 2019 में ऋषभ पंत के साथ लिया जाने लगा, बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात गौतम सिंघानिया की पार्टी में हुई थी। हालांकि बाद में वह पंत के साथ एक डिनर डेट पर देखी गई। लेकिन नये साल पर ऋषभ पंत ने अपनी पुरानी गर्लफ्रैंड ईशा नेगी के साथ तस्वीर शेयर कर इन कयासों को भी विराम दिया।

ऋषभ पंत ने उर्वशी को किया ब्लॉक

ऋषभ पंत ने उर्वशी को किया ब्लॉक

रिपोर्ट के अनुसार पंत के साथ रौतेला के संबंध सिर्फ कयासों पर आधारित नहीं थे इसीलिये जब उर्वशी ने ऋषभ पंत की तस्वीर को देखा तो बार-बार कॉल करने लगी। नतीजन ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला को ब्लॉक कर दिया। अफवाहों की मानें तो ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के अलग होने के पीछे सिर्फ बात न बनना नहीं था बल्कि पैसों को लेकर उठा विवाद था।

पैसों के चलते रिश्ते में आई खटास

पैसों के चलते रिश्ते में आई खटास

उर्वशी रौतेला की कुल आय इस समय 4 मिलियन डॉलर (लगभग 28 करोड़ रुपये) है, वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उर्वशी रौतेला को पिछले साल फिल्म पागलपंती में देखा गया था, जिसमें उन्होंने काव्या का रोल निभाया था। उन्होंने कन्नड फिल्म मि. ऐरावत में भी काम किया था और फिल्म भाग जॉनी में कैमियो किया था, बावजूद इन सबके वह बॉलीवुड में अपनी जमीन तलाश रही हैं।

खबरों के अनुसार उर्वशी ने ऋषभ पंत से उनकी फिल्म में पैसे लगाने को कहा, जिसके लिये वह पहले तो मान गये लेकिन बाद में हिचकिचाने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी और दोनों एक दूसरे से दूर हो गये। इन सबके बाद नये साल पर ऋषभ पंत ने अपनी पुरानी गर्लफ्रैंड ईशा नेगी के साथ तस्वीर डालकर बची हुई उम्मीद भी खत्म कर दी।

आपसी सहमति से दोनों ने एक-दूसरे को किया ब्लॉक

आपसी सहमति से दोनों ने एक-दूसरे को किया ब्लॉक

स्पॉटब्वाय के अनुसार दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट इस हद तक आ गई है कि दोनों ने Whats App पर एक दूसरे को ब्लॉक कर दिया है। उर्वशी रौतेला के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऋषभ और उर्वशी ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है कि वे एकदूसरे की जिंदगी में दखल नहीं देंगे।

साल में इतने करोड़ कमाते हैं ऋषभ पंत

साल में इतने करोड़ कमाते हैं ऋषभ पंत

गौरतलब है कि ऋषभ पंत की सालाना आय 8 करोड़ रुपये है जिसमें बीसीसीआई की तरफ से उनके कॉन्ट्रेक्ट और खेले जाने वाले मैचों की सैलरी इनक्लूड है। वह इसके अलावा इंस्टाग्राम, कमर्शियल एड और प्रायोजकों के जरिये भी पैसा कमाते हैं। आईपीएल में होने वाली कमाई के बाद उनकी कुल आय 8 करोड़ हो जाती है। यह डाटा साल 2018 का है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो खुद ऋषभ पंत या फिर उर्वशी रौतेला ही बता सकती हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि पैसों का विवाद अच्छे से अच्छे रिश्ते की मजबूत नींव को हिला कर रख देता है।

ईशा नेगी के साथ खुश हैं ऋषभ पंत

ईशा नेगी के साथ खुश हैं ऋषभ पंत

फिलहाल ऋषभ पंत अपनी गर्लफ्रैंड ईशा नेगी के साथ हैं जो कि पेशे से इंटिरियर डिजाइनर और खुद को फैशन डिवा कहती हैं। उनका खुद का पैतृक बिजनेस है जिसे वो संभाल रही हैं। हालांकि उनकी आय की कोई खास जानकारी अभी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध नहीं है।

Story first published: Sunday, January 19, 2020, 9:29 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+