ऋषभ पंत की नहीं होगी टीम से छुट्टी, कोच शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। ऋषभ पंत चारों तरफ से अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं से घिरे हुए हैं। जिस तरह से उन्होंने विंडीज दाैरे पर और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन किया, उसे देख अटकलें लगाई जाने लगीं कि पंत का टीम से पत्ता कटना अब तय है। लेकिन इन सब अटकलों के बीच मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान देते हुए साफ संकेत दे दिए हैं कि फिलहाल पंत की टीम से छुट्टी नहीं होगी, बल्कि टीम प्रबंधन उनके साथ है।

पंत अलग खिलाड़ी
शास्त्री ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू दाैरान कहा, ''पंत अलग खिलाड़ी हैं, वो वर्ल्ड क्लास हैं और खतरनाक मैच-विनर भी। सफेद गेंद क्रिकेट में बहुत कम ऐसे खिलाड़ी हैं। हम इसीलिए उनके साथ काफी धैर्य से काम कर रहे हैं। आप लोगों की सभी मीडिया रिपोर्ट के बीच वो टीम इंडिया के साथ सही स्थिति में हैं। एक्सपर्ट्स का काम है लिखना और अपनी बात कहना, पंत खास खिलाड़ी हैं और वो काफी कुछ टीम के लिए कर चुके हैं। वो यहां से सिर्फ सीखेंगे, टीम मैनेजमेंट उन्हें हर तरह से बैक करेगा।''

पंत का करेंगे पूरा सपोर्ट
शास्त्री से पूछा गया कि टीम मैनेजमेंट की आलोचना से क्या उन पर एक्स्ट्रा प्रेशर बन रहा है? तो उन्होंने कहा, ''टीम मैनेजमेंट मत कहिए, अगर कोई कुछ गलत करता है तो मुझे उसे ऐसा करने से रोकना होगा। क्या मैं यहां तबला बजाने के लिए हूं? लेकिन हां पंत वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर हैं, ये खिलाड़ी काफी डिस्ट्रक्टिव हो सकता है। हम उसे इंटरनेशनल क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए पूरा सपोर्ट देंगे।''

टेस्ट में साहा भी शामिल
पंत की बिगड़ी फॉर्म और खराब शॉट सिलेक्शन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा दोनों ही टीम का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज दौरे पर साहा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, लेकिन भारत के टर्निंग विकेट को देखते हुए टीम मैनेजमेंट पंत को बेंच पर बैठाकर साहा को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है। हालांकि हेड कोच रवि शास्त्री ने साफ तौर पर कहा है कि ऋषभ पंत को तब तक बैक किया जाएगा, जब तक उन्हें अपने पोटेंशियल का अंदाजा नहीं हो जाता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
