पॉन्टिंग पर तय हो सकते हैं आरोप
पॉन्टिंग ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध रन आउट होने के बाद काफ़ी नाराज़ थे
ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध रन आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में टेलीविज़न पर निकले रिकी पॉन्टिंग के ग़ुस्से के मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद उन पर आरोप तय कर सकता है.
ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध सोमवार को हुए मैच में पॉन्टिंग जब 28 रनों के निजी स्कोर पर थे तो दो रन लेने के चक्कर में मिड विकेट बाउंड्री से क्रिस मोफ़ू के थ्रो पर वह रन आउट हो गए.
उसके बाद पॉन्टिंग ग़ुस्से में बड़बड़ाते हुए पैवेलियन की ओर जाते हुए दिखे और ख़बरों के अनुसार पॉन्टिंग ने उसके बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर बल्ला वहाँ उस टेलिविज़न सेट पर दे मारा जिस पर उनके रन आउट होने का रीप्ले चल रहा था.
ऑस्ट्रेलियाई कैंप इस बात से इनकार कर रहा है कि ऐसी कोई घटना हुई थी मगर गुजरात क्रिकेट संघ ने इस मामले में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड यानी बीसीसीआई के ज़रिए आईसीसी को शिकायत की है.
इसके बाद आईसीसी की ओर से बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को नागपुर पहुँच रही है जहाँ उसे शुक्रवार को न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध मैच खेलना है.
उसके बाद आईसीसी मामले को देखेगी और ज़रूरी होने पर पॉन्टिंग के विरुद्ध आरोप तय हो सकता है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
