Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये कमज़ोर टीम है: युवराज सिंह

युवराज सिंह का मानना है कि रिकी पोंटिंग की टीम हाल की सबसे कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम है. उन्होंने अभ्यास मैच में शतक भी लगाया. दराबाद में पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फिर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम को हल्का नहीं आंका जा सकता.

युवराज के नेतृत्व में बोर्ड एकादश की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ चार दिनों के मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. ऑस्ट्रेलियाई टीम मामूली अंतर से फॉलोऑन से बचा पाई थी.

निश्चित रूप से ये हाल की सबसे कमज़ोर टीम है. पिछली बार उनकी टीम में शेन वॉर्न थे और इस बार उनका आक्रमण बहुत अच्छा नहीं है. ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाज़ों को अहम भूमिका निभानी होगी
बोर्ड एकादश के कप्तान युवराज सिंह ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था.युवराज सिंह ने कहा, '' निश्चित रूप से ये हाल की सबसे कमज़ोर टीम है. पिछली बार उनकी टीम में शेन वॉर्न थे और इस बार उनका आक्रमण बहुत अच्छा नहीं है. ऐसी स्थिति में तेज गेंदबाज़ों को अहम भूमिका निभानी होगी.''

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्पिनरों के सामने सहज नहीं दिखे. पीयूष चावला और प्रज्ञान ओझा ने उन्हें ख़ासा परेशान किया.

युवराज का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ जब टेस्ट सिरीज़ में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह का सामना करेंगे तो उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी.

उनका कहना था कि कुंबले और हरभजन दुनिया में किसी भी जगह पर बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाल सकते हैं और ये आस्ट्रेलिया के लिए कड़ी चुनौती होगी.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+