For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी के रहाणे के तूफान में उड़ी दिल्ली की टीम, 7 विकेट से धोया

नई दिल्ली। आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में धोनी की पुणे सुपरजायंट्स ने दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। पुणे की ओर से अजिंक्या रहाणे ने शानदार 63 रनों की नाबाद पारी खेली। धोनी और थिसारा परेरा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने पुणे की टीम को 7 विकेट से जीत दिलायी।

रहाणे और धोनी के सामने दिल्ली की टीम ने अपने हथियार डाल दिये। कप्तान धोनी ने शानदार पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ छक्के लगाये। कप्तान धोनी ने 20 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली इस पारी में उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। अजिंक्या रहाणे को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

वहीं धोनी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आये थिसारा परेरा ने इमरान ताहिर के 19वें ओवर में दो ताबड़तोड़ छक्के लगाकर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित कर दिया। परेरा ने 5 गेंदों पर 14 रन बनाये। दिल्ली की ओर से शानदारर गेंदबाजी करते हुए इमरान ताहिर ने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और रिशभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर डिंडा की गेंद पर क्ली बोल्ड हो गये। लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और करुन नायर ने पारी को संभालते हुए टीम का स्कोर 48 रन पहुंचाया।

इसके बाद जीन पॉल ने 34 रन और सैम बिलिंग्स ने 24 रन की पारी खेली। पुणे की ओर से रजत भाटिया और स्कॉट बोलैंड ने 2-2 विकेट लिये। जबकि अशोक डिंडा को एक विकेट मिला।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+