Road Safety World Series: ब्रेट ली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम घोषित
नई दिल्ली: बहुप्रतीक्षित रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 7 मार्च से शुरू होने की पूरी तैयारी है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और वेस्ट इंडिज लीजेंड्स के बीच होगा।
टीमों के अलावा, जैसा कि पहले उल्लेख किया गया है, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी दिग्गज क्रिकेटरों से भरी सीरीज का हिस्सा होंगे।

इस सीरीज में कुल ग्यारह मैच खेले जाएंगे
इस सीरीज में कुल ग्यारह मैच खेले जाएंगे, जहां वानखेड़े स्टेडियम दो मैचों की मेजबानी करेगा, और पुणे में एमसीए स्टेडियम चार की मेजबानी करेगा।
चार मैच नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 22 मार्च को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में होगा।
दूसरा गेम वानखेड़े में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा। श्रीलंका लीजेंड्स ने अपने टीम की घोषणा की है, अब ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स टीम पर एक नजर डालते हैं।

ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम इस प्रकार है-
अपनी तूफानी रफ्तार के लिए दुनिया में खौफ बनाने वाले बॉलिंग दिग्गज ब्रेट ली ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे। उनके अलावा ब्रैड हॉज, क्लिंट मैके और जेवियर डोहर्टी जैसे खिलाड़ी भी टीम में शामिल होंगे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बेन लॉफलिन भी टीम का हिस्सा होंगे। ली के भाई शेन ली भी हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 45 एकदिवसीय मैच खेले थे, वे अपने आलराउंड कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
बांग्लादेश क्रिकेट चीफ ने लगाई अपने इस खिलाड़ी से पाकिस्तान जाने की गुहार
ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स की टीम इस प्रकार है-
ब्रेट ली (c), ब्रैड हॉज, ब्रेट गीव्स, क्लिंट मैकके, जॉर्ज ग्रीन, जेसन क्रेजा, मार्क कॉसग्रोव, नाथन रियरडन, रॉब क्विननी, शेन ली, ट्रैविस बर्ट, जेवियर डोहर्टी, बेन लॉफलिन।

पहले मुकाबले के सभी टिकट बिके
बता दें कि 7 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व वाले इंडियन लीजेंड्स और ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले अनकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के उद्घाटन मैच के लिए टिकट छह दिनों के भीतर बेच दिए गए।
दिग्गज सचिन तेंदुलकर पहली बार एक प्रतिस्पर्धी मैच में हिस्सा लेंगे जबसे उन्होंने 16 नवंबर, 2013 को अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। लारा ने 19 अप्रैल, 2007 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। लेकिन उन्हें अभी भी बहुत सारा प्यार मिला है और दुनिया भर में क्रिकेट प्रशंसकों से सम्मान मिला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
