Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RSWS के फाइनल जीत के बाद सचिन की बेटी ने वीडियो किया साझा यूं किया खुशी का इजहार

नई दिल्ली। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2020-21 का टाइटल जीतने के बाद इंडियन लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर को उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने बधाई दी है। सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके अपने पिता को बधाई दी है। बता दें कि श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 14 रन से जीत दर्ज करके टाइटल को अपने नाम किया। मैच में आखिरी गेंद डाले जाने के बाद सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करके अपने पिता को बधाई दी है।

इंडिया लीजेंड्स की जीत से खुश सारा

इंडिया लीजेंड्स की जीत से खुश सारा

सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर जो स्टोरी साझा की है उसमे देखा जा सकता है कि सारा घर पर मैच टीवी पर मैच देख रही हैं। मैच के खत्म होने के बाद सारा तेंदुलकर ने मैच के अंतिम क्षणों का वीडियो साझा किया। बता दें कि सारा तेंदुलकर क्रिकेट को बहुत पसंद करती हैं और कई बार उन्हें क्रिकेट के मैदान में मैच के दौरान देखा गया है। इंस्टाग्राम में अपनी स्टोरी पर सारा ने मैच की आखिरी गेंद को साझा करते हुए लिखा YAY..।

 2011 के वर्ल्डकप की टीम के सदस्य रोड सेफ्टी सीरीज का हिस्सा

2011 के वर्ल्डकप की टीम के सदस्य रोड सेफ्टी सीरीज का हिस्सा

बता दें कि 10 साल पहले 2011 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला खेला था। उस मैच में भी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, मुनाफ पटेल, युसुफ पठान टीम का हिस्सा थे और रविवार को रोड सेफ्टी के फाइनल मुकाबले में ये सभी खिलाड़ी खेल रहे थे। वहीं श्रीलंका के चमारा सिल्वा, रंगना हेराथ, तिलकरत्ने दिलशान भी 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम का हिस्सा थे और ये सभी खिलाड़ी रोड सेफ्टी के फाइनल मुकाबले में खेल रहे थे।

युवराज-युसुफ ने खेली विस्फोटक पारी

युवराज-युसुफ ने खेली विस्फोटक पारी

रोड सेफ्टी के फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वीरेंद्र सहवाग और सुब्रमण्यम बद्रीनाथ जल्द ही सस्ते में आउट हो गए थे। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने 23 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली और 11वें ओवर में वह भी आउट हो गए। लेकिन उसके बाद युसुफ पठान और युवराज सिंह ने टीम के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों ने मिलकर 47 गेंदों पर 85 रनों की साझेदारी की। युवराज सिंह ने 41 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली, 36 गेंदों को 62 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर के बाद 181/4 तक पहुंचाया।

Story first published: Monday, March 22, 2021, 13:52 [IST]
Other articles published on Mar 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+