For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज का हरफनमौला प्रदर्शन, इंडिया लिजेंड्स पहुंचा सेमीफाइनल में

रायपुर : भारत के दिग्गजों ने रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दक्षिण अफ्रीका लिजेंड्स को 56 रनों से हराया। इस जीत के साथ, इंडिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। ऑलराउंडर युवराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत लिजेंड्स की पारी की शुरुआत कप्तान सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने की थी। हालांकि, सहवाग इस मैच में असफल रहे, जो 6 रन बना सके। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, जिन्हें तीसरे नंबर पर उतारा गया, ने सचिन तेंदुलकर के साथ भारत की पारी को ने संभाला। उन्होंने 42 रन बनाए। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह रिटायर्ड हर्ट हुए।

जिम्मेदारी से खेलते हुए, तेंदुलकर ने 37 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन बनाए। यूसुफ पठान ने भी 10 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 23 रन बनाए। अंत में युवराज सिंह (52) और मनप्रीत गोनी (16) ने 63 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 3 विकेट खोकर 204 पहुंचाया।

'सिक्सर किंग' कहे जाने वाले युवराज ने क्रिकेट प्रेमियों को अपना पुराना रूप दिखाया। युवराज ने सिर्फ 22 गेंदों में छह छक्कों और दो चौकों के साथ अपना आक्रामक अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने भारतीय पारी के 18वें ओवर में डी ब्रुइन के ओवर की दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंदों पर छक्के लगाए। 46 रन पर बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने गार्नेट क्रुगर की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच के दौरान युवराज सिंह का स्ट्राइक रेट 236.36 था।

सलामी बल्लेबाज एंड्रयू पुटिक (41) और मोर्ने वान विक (48) ने दक्षिण अफ्रीका लिजेंड्स अच्छी शुरूआत दिलाई। दोनों ने 10.4 ओवरों में 87 रन जोड़े। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को नियमित अंतराल पर आउट किया गया। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज कप्तान जॉन्टी रोड्स 22 रन बनाकर नाबाद रहे। 20 ओवर के बाद, दक्षिण अफ्रीकी लिजेंड्स ने सात विकेट पर 148 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए यूसुफ पठान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज ने भी दो विकेट लिए।

Story first published: Saturday, March 13, 2021, 22:56 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+