T20: फिर फ्लॉप हुआ ब्रायन लारा का बल्ला, रोड्स-मोर्केल ने ठोंका 50, 6 विकेट से जीता अफ्रीका
नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा के प्रति भारत में जागरुकता फैलाने के लिये 5 देशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बीच हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी20 सीरीज में बुधवार को जोंटी रोड्स और ब्रायन लारा के बीच मुकाबला देखने को मिला। मैदान पर एक साथ दो बड़े दिग्गज को देखकर पूरा स्टेडियम झूम उठा। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गये इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान जोंटी रोड्स और हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मोर्केल जीत के नायक साबित हुए और दोनों ने पांचवे विकेट के लिये नाबाद शतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई।
और पढ़ें: 'इस खिलाड़ी जैसा खेलने का सपना था,' इंजमाम उल हक ने बताया पाकिस्तान के नं 1 ODI प्लेयर का नाम
वेस्टइंडीज लेजेंडस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है, पहले मैच में उसे भारतीय टीम ने हराया था, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने अपना पहला मैच खेला और 6 विकेट से जीत हासिल कर मजबूती से आगाज किया।
और पढ़ें: पूर्व दिग्गज ने बताया कौन है मौजूदा समय में इंडिया का बेस्ट स्पिनर, बोले- अश्विन में सुधार नहीं

साउथ अफ्रीका ने की थी खराब शुरुआत
दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिये कप्तान जोंटी रोड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 143 रन बनाये और दक्षिण अफ्रीका के सामने 144 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
साउथ अफ्रीका लेजेंड्स टीम की शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही थी। उसने 25 रनों के कुल योग पर अपने तीन विकेट- हर्शेल गिब्ल (1), मोर्ने वैन विक (10) और जैक्स रुडाल्फ (5) को गंवा दिया। मार्टिन वैन जार्सवेल्ड (5) भी कुछ खास नहीं कर सके और 42 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए और इस तरह से उसने महज 41 रन पर अपने 4 विकेट खो दिये।

रोड्स ने संभाली पारी, मोर्केल ने 30 गेंद में लगाया अर्धशतक
हालांकि यहां से कप्तान जोंटी रोड्स (नाबाद 53) और हरफनमौला एल्बी मोर्केल (नाबाद 54) ने पारी को संभाला और नाबाद शतकीय साझेदारी कर टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। इन दोनों के लिए हालांकि हालात मुश्किल हो गए थे क्योंकि साउथ अफ्रीकन टीम को अंतिम 48 गेंदों पर 76 रन बनाने थे और उसके छह विकेट सुरक्षित थे। दोनों ने हालांकि हार नहीं मानी और तेजी से रन बनाते हुए स्कोर को 100 तक ले गए।
रोड्स ने 40 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया जबकि मोर्केल ने 30 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के लगाए। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 60 गेंदों पर 104 रनों की साझेदारी हुई।

फिर फ्लॉप हुआ ब्रायन लारा का बल्ला
इससे पहले वेस्टइंडीज लेजेंडस की ओर से बल्लेबाजी करने आये डैरेन गंगा ने सबसे अधिक 30 रन बनाए जबकि रिकाडरे पावेल ने 30, कार्ल हूपर ने 23 और शिवनारायण चंद्रपाल ने 21 रनों का योगदान दिया। कप्तान ब्रायन लारा का बल्ला आज फिर नहीं चल सका और वह सिर्फ चार रन बना सके। डांजा हयात ने 14 रनों की उपयोगी पारी खेली जबकि टीनो बेस्ट ने 11 रन जोड़े। कैरेबियाई टीम की ओर से कुल चार छक्के लगे, जिनमें से दो पावेल ने लगाए जबकि एक-एक हूपर और हयात ने लगाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
