For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: स्पॉट फिक्सिंग पर पहली बार निकले धोनी के आंसू, बताया किससे हो चुकी है अरेंज मैरिज

Roar of the Lion: MS Dhoni broke down while speaking about Chennai Super Kings return|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी की बहुप्रतीक्षित डॉक्युमेंट्री ड्रामा सीरीज रोर ऑफ द लॉयन 20 मार्च को रिलीज हो गई है। इस सीरीज में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कहानी बताते हुए आपको नजर आएंगे। यह सीरीज पांच एपिसोड में रिलीज होगी। प्रत्येक एपिसोड 20 मिनट का होगा। यह सीरीज बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान ने डायरेक्ट की है।

फैंस के लिए जीता था तीसरा खिताब-

फैंस के लिए जीता था तीसरा खिताब-

खास बात यह है कि अमूमन बेहद शांत और चुप नजर आने वाले धोनी इस सीरीज के जरिए उन सभी बातों को उजागर करेंगे जो अब तक अनकही है- जैसे की आईपीएल में हुई स्पॉट फिक्सिंग जिसमें सीएसके की टीम के साथ-साथ धोनी पर भी सवालिया निशान उठे थे। इसके अलावा धोनी और भी कई अनछुए पहलुओं पर रोशनी डालते हुए दिखाई देंगे। उदाहरण के तौर पर चेन्नई की टीम ने अपना तीसरा आईपीएल खिताब केवल फैंस के लिए जीता था। ऐसे फैंस जो तमाम मुश्किलों के बावजूद भी सीएसके की टीम पर विश्वास करते थे।

चेन्नई के साथ मेरी 'अरेंज मैरिज'

वहीं, चेन्नई की टीम से खुद पर जुड़ाव पर बोलते हुए धोनी ने कहा कि यह काफी कुछ अरेंज मैरिज की तरह है क्योंकि उन्होंने अपनी आईपीए टीम का चयन नहीं किया था। यह सीरीज हॉटस्टार पर लॉन्च हुई है। धोनी ने यह भी बताया कि 2013 का साल उनके करियर का सबसे बुरा दौर था। यह वो समय था जब स्पॉट फिक्सिंग में चेन्नई की टीम फंस गई थी और बाद में लोढ़ा समिति ने 2015 में इस पर बैन लगा दिया था। धोनी ने यह माना है कि टीम पर सजा देना तो ठीक था लेकिन जो सजा दी गई वह कुछ ज्यादा थी।

ICC टेस्ट रैंकिंग : आईपीएल से पहले विराट कोहली को मिली 'बड़ी खुशखबरी'

धोनी की आंखों में आंसू-

धोनी की आंखों में आंसू-

इस सीरीज में आपको धोनी के अलावा रैना, रविंद्र जडेजा, शेन वॉटसन, मोहित शर्मा और कोच मैथ्यू हेडन व माइकल हसी भी नजर आएंगे। इस सीरीज में क्रेडिट क्लोजिंग सीन में आप धोनी की आंखों में आंसू भी देख सकते हैं जब वे टीम की वापसी के बारे में बात करते हैं। धोनी इस सीरीज में इस वाक्य के साथ अपनी बात समाप्त करते हैं- 'प्रदर्शन की गारंटी नहीं होती लेकिन प्रयास की होती है।'

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 14:22 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+