Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने सहवाग से कहा- टीम इंडिया के कोच के लिए अप्लाई करो

नई दिल्ली। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने वीरेंद्र सहवाग से भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन करने को कहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सहवाग को कहा गया है कि वो हेडकोच के लिए अप्लाई करे। जबकि वर्तमान कोच अनिल कुंबले, जिनका कॉन्ट्रैक्ट इस महीने खत्म हो रहा है, को पूरी उम्मीद है कि उनका अनुबंध बढ़ाया जाएगा।

जबकि इस बारे में जब सहवाग से पूछा गया तो उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया। मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की थी।

आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 मई

गौरतलब है कि भारतीय टीम के वर्तमान कोच अनिल कुंबले का करार चैंपियंस ट्राफी के बाद समाप्त हो जाएगा। हालांकि, कुंबले इस आवेदन प्रक्रिया में सीधे तौर पर प्रवेश करेंगे, बीसीसीआई द्वारा गठित तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस. लक्ष्मण शामिल हैं। कोच पद के आवेदन के लिए अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है।

कुंबले का प्रदर्शन सौ प्रतिशत

हैरानी इस बात की है कि कुंबले के कोच रहते टीम इंडिया ने लगातार 5 टेस्ट सीरीज जीती हैं और वह नंबर-1 टीम का रुतबा हासिल कर चुकी है। 100 प्रतिशत रिकॉर्ड के बावजूद बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कोच पद के लिए आवेदन मांगे हैं, ये एक चौंकाने वाला कदम है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+