For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राॅबिन उथप्पा बोले- मैं T-20 वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभा सकता हूं

नई दिल्ली। आईपीएल होगा या नहीं, इसपर सस्पेंस बना हुआ है। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 29 मार्च को होना था लेकिन अब इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया हुआ है। टी20 विश्व कप अक्तूबर में आस्ट्रेलिया में होगा। इसके लिए तैयारी करने का मार्ग आईपीएल था लेकिन फिलहाल कुछ खिलाड़ियों की उम्मीदों पर पानी फिरा हुआ है। पर भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे मिडल ऑर्डर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को लगता है कि वह T-20 वर्ल्ड कप में फिनिशर की भूमिका निभा सकता हैं।

उथप्पा ने टीम इंडिया में आखिरी बार साल 2015 में जगह बनाई थी, इसके बाद से वह बीते 5 सालों में टीम में वापसी नहीं कर सके हैं। उथप्पा इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर अपनी तैयारियां कर रहे हैं और उन्हें भरोसा है कि इस बार वह भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर लेंगे। भारत की ओर से 46 वनडे और 13 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके इस बल्लेबाज ने कहा क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइन्फो से एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं प्रतिस्पर्धी होना चाहता हूं। मेरे अंदर अभी भी प्रतिस्पर्धा कर अच्छा करने की वह आग है। मुझे ईमानदारी से ऐसा लगता है कि मेरे अंदर अभी भी एक वर्ल्ड कप बाकी है। खासतौर से यह छोटे फॉर्मेट वाला।'

कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले उथप्पा इस साल से केरल की ओर से खेलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं भारतीय टीम के लिए फिनिशर्स का रोल निभाने की तैयारी कर रहा हूं। इस बल्लेबाज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं भारतीय टीम में फिर से अपनी जगह पक्की कर लूंगा। कई साल तक आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले उथप्पा को इस बार इस फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम से रीलीज कर दिया और इसके बाद उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स अपनी टीम में रखा है।

34 वर्षीय उथप्पा दो वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2007 में वह राहुल द्रविड़ की कप्तानी में वेस्ट इंडीज में खेले गए वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा था और इसके बाद पहले वर्ल्ड टी20 टूर्नमेंट में भी उन्होंने धोनी की कप्तानी वाली टीम में अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद साल 2008 में वह टीम इंडिया से बाहर हुए थे यहां से उनका अंदर-बाहर होने का सिलसिला चल निकला।

Story first published: Wednesday, April 8, 2020, 20:31 [IST]
Other articles published on Apr 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+