For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत को जीत के लिए 316 रन बनाने की चुनौती (लीड-1)

By Staff

ढाका, 14 जून (आईएएनएस)। सलमान बट्ट और यूनिस खान के शानदार शतकों की बदौलत पाकिस्तान ने तीन देशों की एकदिवसीय किटप्लाई कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज भारत के खिलाफ 315 रन बना लिए।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट और मध्य क्रम के बल्लेबाज यूनिस खान ने अपने कप्तान के निर्णय को सही साबित कर दिखाया। बट्ट ने 129 रन बनाए और रिटायर हर्ट हुए। जबकि यूनिस ने 99 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 205 रनों की रिकार्ड साझेदारी हुई।

कामरान अकमल के रूप में पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 15 रन बनाए।

पाक ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर कुल 315 रन बनाए।

भारत की ओर से इरफान पठान ने 59 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए। पीयूष चावला सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 85 रन दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+