For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इस नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं रॉबिन उथप्पा

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज बल्लेबाजी करने की इच्छा जाहिर की है। बता दें कि इस बार आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने रॉबिन उथप्पा को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें खरीदा है। पिछले दो आईपीएल सीजन की बात करें तो उथप्पा बैट से कुछ खास नहीं कर सकते हैं। केकेआर और राजस्थान रॉयल्स की टीम में उथप्पा बतौर मध्य क्रम के बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन यहां वह कुछ खास नहीं कर सके। 2019 के आईपीएल में उथप्पा 12 मैच में सिर्फ 282 रन बना सके थे, जबकि 2020 में वह 12 मैच में सिर्फ 196 रन बना सके थे।

रॉबिन उथप्पा आईपीएल के इस सीजन में खुद को साबित करना चाहेंगे, यही वजह है कि वह बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में यह जिम्मेदारी निभाना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उथप्पा ने कहा कि वह पिछले दो आईपीएल के सीजन में कुछ खास नहीं कर सके, लेकिन अगर मध्य क्रम के बल्लेबाज की बजाए सलामी बल्लेबाज की भूमिका दी गई होती तो वह अच्छा कर पाते।

उथप्पा ने कहा कि मैं बिल्कुल ओपनर बल्लेबाजी करना चाहूंगा, यहां पर मैं बेहतर महसूस करता हूं। टीम को अच्छी शुरुआत देना और टीम के लिए मैच जीतना अच्छा अनुभव है और मैं ओपनिंग में सहज महसूस करता हूं। पिछले कुछ सालों में लोगों ने मुझे ऐसी जगह पर खिलाया जहां पर मैं सहज नहीं था। यही वजह है कि प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जब भी मैंने बल्लेबाजी की शुरुआत की, मैंने काफी अच्छा किया है। बतौर नंबर 3 बल्लेबाजी करते हुए उथप्पा ने 1425 रन बनाए हैं जबकि बतौर सलामी बल्लेबाज उथप्पा ने 2057 रन बनाए हैं। वहीं नंबर 4 व 5 पर उथप्पा का औसत महज 27.45 और 17.44 का रहा है।

Story first published: Thursday, March 11, 2021, 17:05 [IST]
Other articles published on Mar 11, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+