For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Rohan Gavaskar ने ट्रोलर को दिया ऐसा जवाब, बोलती हुई बंद

Rohan Gavaskar: पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को जिस तरह से जवाब दिया, उसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। दरअल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गावस्कर को ट्रोल करने की कोशिश की, जिसके बाद गावस्कर ने ट्रोलर को ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। बता दें कि गावस्कर मौजूदा समय में कमेंट्री करते हैं और सोशल मीडिया पर क्रिकेट को लेकर अपनी राय अक्सर लोगों के साथ साझा करते रहते हैं।

गावस्कर को ट्रोल करने की कोशिश
बता दें कि रोहन गावस्कर ने 11 अतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। गावस्कर ने पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन पर अपनी राय रखी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें एक यूजर ने ट्रोल करने की कोशिश की। दरअसल टीम इंडिया महज 36 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की विफलता पर गावस्कर ने कहा कि दूसरी इनिंग में भारतीय टीम ने टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से विफल हो गए।

तेज गेंदबाजों के सामने बिखरी बल्लेबाजी
पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की रफ्तार सामने काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर 8 विकेट अपने नाम किए। जिसके बाद गावस्कर ने कहा कि क्या हम नए फॉर्मेट के जन्म को देख रहे हैं। पहली इनिंग में टेस्ट मैच के अंदाज में खेले और दूरसरी इनिंग में टी-20 अंदाज में बल्लेबाजी की। गावस्कर के इस ट्वीट पर पर एक ट्रोलर ने ट्वीट करके पूछा ये बडी, तुमने क्रिकेट में कुछ हासिल किया है, आखिर इस स्तर पर तुम कमेंट क्यों करते हो, पहले जीवन में कुछ हासिल करो, अभी तुम इस स्तर पर बोलने के लिए बच्चे हो।

और लोगों को मिला साथ
ट्रोलर के कमेंट का जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा कि पहली बात तो मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूं, दूसरी बात हां मैंने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। तुम अपनी फैंटेसी टीम बनाओ और अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलो। गावस्कर के इस ट्वीट पर कमेंटेटर गौरव कपूर समेत कई लोगों ने ट्वीट किया। गौरव कपूर ने कहा कि शायद ये अभी यह समझने के लायक नहीं है कि तुमने इसे जला दिया है, जिसका जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा 100 फीसदी इसे नहीं पता है।

Story first published: Sunday, December 20, 2020, 13:12 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+