नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट का 15वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है। चेन्नई की नजरें लगातार जीत का चाैका लगाने पर रहेंगी तो वहीं मुंबई दूसरी जीत टूर्नामेंट करना चाहेगी। मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना है लेकिन इससे पहले इन दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में तालमेल बिठाते नजर आए। चेन्नई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया जिसमें रोहित शर्मा और डीजे ब्रावो आपस में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर मिलकर मैच प्रैक्टिस और मस्ती कर रहे हैं। रोहित फुटबाॅल से खेलने की कोशिश में लगे हैं लेकिन ब्रावो उनसे फुटबाॅल छीनने के लिए भिड़ गए। वहीं आखिरी में युवराज सिंह और हरभजन सिंह बहुत समय बाद फैंस को मैदान पर एकसाथ देखने को मिले।
All the warm smiles and hugs that the Wankhede witnessed on the eve of #MIvCSK! #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/VQv37Pgzc9
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 3, 2019
दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से चार मुंबई ने जीते। कुल मिलाकर दोनों के बीच 26 मैच खेले गए जिनमें से 14 मुंबई ने जीते। इस बार चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है और खास तौर पर धोनी शानदार फॉर्म में है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंद में 75 रन बनाये । मुंबई को अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 8 विकेट की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
दोनों ही टीमों में कई सुपरस्टार मौजूद हैं और इसी वजह से फैंस को रोमांचक मैच की उम्मीद है। मुंबई का मिडिल ऑर्डर इस बल्लेबाज पर निर्भर रहेगा। युवी ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है और वह टीम की नई जान बन रहे हैं। चेन्नई में धाकड़ों की कमी नहीं है, ऐसे में युवी भी अपना जल्वा बिखेरने में पीछे नहीं रहना चाहेंगे। चेन्नई के खिलाफ वह बेहतरीन प्रदर्शन करके फैंस को जरूर खुश करना चाहेंगे।