रोहित और रहाणे छूट मिलने पर भी नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस, आई ये दिक्कत
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चौथे चरण में केंद्र सरकार ने लोगों को कई चीजों से राहत थी। खेल जगत भी लंबे समय से ठप पड़ा है और खिलाड़ी जिम और प्रैक्टिस छोड़कर घर में खुद को सुरक्षित रख रहे हैं। हालांकि चाैथे चरण का ऐलान करते ही सरकार ने स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम को खोलने की इजाजत दे दी। इस राहत के जरिए अब खिलाड़ियों को फिर से ट्रेनिंग करने का माैका मिलेगा। वहीं यह भी कहा गया कि अगर मैच हो तो वो बिना दर्शकों के पूरी निगरानी रखते हुए करवाया जाए। लेकिन यह राहत मिलने के बावजूद भी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा व टेस्ट के उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे प्रैक्टिस नहीं कर पाएंगे।

सामने आई ये दिक्कत
दरअसल, ये दोनों खिलाड़ी मुंबई से आते हैं और इस वक्त मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं, इसलिए मुंबई रेड जोन में है। इसकी वजह से मुंबई में अभी स्पोर्ट्स फैसिलिटी नहीं खोलने का फैसला किया गया है। ऐसे में रोहित और रहाणे को अभी अपनी ट्रेनिंग शुरु करने के लिए और लंबा इंतजार करना होगा। महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य में सिर्फ ग्रीन और ऑरैंज जोन में ही स्टेडियम खोलने की इजाजत दी है। मुंबई रेड जोन में है, इसलिए वहां पर अभी स्टेडियम नहीं खुलेगा।

नहीं कर पाएंगे प्रैक्टिस
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि स्टेडियम और स्पोर्ट्स सुविधाओं को खोलने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जो गाइडलाइन दी है, हम उसका सख्ती से पालन करेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी जो मुंबई में रहते हैं वो अभी मैदान में जाकर अपनी ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे। एमसीए के पास तीन फैसिलिटी हैं, वानखड़े स्टेडियम, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स और कांदिवली में सचिन तेंदुलकर जिमखाना।

IPL होने की अटकलें जारी
वहीं कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को भी अनिश्चित्तकाल के लिए फिलहाल टाला हुआ है। आईपीएल सीजन-13 की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन महामारी के फैलने से इसे टाल दिया गया। लेकिन अब इसके साल के अंत में होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। खबर आ रही है कि 25 सितंबर से एक नवंबर के बीच आईपीएल टूर्नामेंट करवाने की योजना बनाई जा रही है। इसकी जानकारी एक सूत्र ने आईएएनएस को देत हुए कहा था कि इस पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह से नवंबर के बीच में इसकी मेजबानी करने का सोच रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
