रोहित-रैना ने मुंबई और चेन्नई के खिलाड़ियों को मिलाकर चुनी ऑल टाइम प्लेइंग XI
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। कई देशों में लाॅकडाउन किया गया है, जिस कारण लोग घरों में कैद रहकर इस महामारी से लड़ रहे हैं। खेल जगत भी ठप पड़ा है। ऐसे में खिलाड़ी अपने फैंस से बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। कोई अपने फेवरेट खिलाड़ियों का खुलासा कर रहा है तो कोई प्लेइंग इलेवन चुन रहा है। रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने भी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है।

इसे बनाया कप्तान
दोनों ने टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बनाया है जो चेन्नई को तीन बार चैंपियन बना चुके हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर को इसमें बतौर ओपनर बल्लेबाज शामिल किया गया है। इन्स्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए रोहित शर्मा और सुरेश रैना ने इस टीम चयन से खुद को अलग रखा। दोनों ने कहा कि हम खुद को नहीं चुनते हुए दोनों आईपीएल टीमों की एक संयुक्त ऑल टाइम इलेवन का चयन करते हैं। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर सचिन तेंदुलकर और मैथ्यू हेडन का नाम सामने किया, रैना भी उनसे सहमत होते हुए दिखाई दिए। इस टीम में मुंबई इंडियंस के पांच और चेन्नई सुपरकिंग्स के छह खिलाड़ी शामिल किये गए हैं। तीन ऑल राउंडर के साथ हरभजन सिंह को बतौर स्पिनर शामिल किया गया है।

रैना की वापसी चाहते हैं रोहित
रोहित और रैना ने क्रिकेट से जुड़ी कुछ अन्य बातों पर भी चर्चा की। इस दौरान रोहित ने कहा कि आने वाले समय में दो टी20 और एक वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसमें भारत को दो कप पर कब्जा जमाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि रैना तुम्हे टीम में वापस आना चाहिए, मैं चाहता हूं कि हम फिर से एक साथ खेलें। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर रोहित ने कहा कि वे अच्छी बल्लेबाजी नेट्स में कर रहे हैं तो जरुर वापस भारत के लिए खेलना चाहिए।

ऐसी है ऑल टाइम प्लेइंग XI
सचिन तेंदुलकर, मैथ्यू हेडन, फाफ डू प्लेसी, अम्बाती रायडू, किरोन पोलार्ड, एमएस धोनी (कप्तान), हार्दिक पांड्या, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
