धोनी हैं असली 'बाहुबली', यकीन नहीं आता जरूर देखिए ये वीडियो...
नई दिल्ली। इन दिनों लोगों के दिल और दिमाग पर आईपीएल और बाहुबली 2 दोनों का नशा सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इन दोनों ही चीजों को जोड़कर काफी बातें की जा रही हैं।

सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक में से एक
ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर लोग अपनी रचनात्मकता का भरपूर उदाहरण दे रहे हैं। इसी उदाहरण का शानदार उदाहरण है धोनी और बाहुबली का स्मैश वीडियो, जो इस वक्त सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक में से एक है।

धोनी को बाहुबली के रूप में दिखाया गया
इस वीडियो में धोनी को बाहुबली के रूप में दिखाया गया है, वीडियो में बाहुबली के डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है और जो दृश्य दिख रहे हैं वो धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में से हैं।

वॉल मास्क
यह स्मैश वीडियो मार्च में वॉल मास्क के यूट्यूब पेज पर शेयर किया गया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले
इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट में पैसों की बारिश कर दी और अमरेंद्र बाहुबली ने फिल्म में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। मालूम हो कि आईपीएल से पहले और आईपीएल के शुरूआती मैचों में धोनी काफी आलोचनाओं के घेरे में रहे हैं।
आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ा
लेकिन मिजाज से बेहद खामोश रहने वाले माही ने हर बार की तरह अपने खेल से अपने आलोचकों के मुंह पर तमाचा जड़ा जिसके चलते आज उनकी टीम पुणे सुपरजाइंट्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। टीम के यहां तक के सफर में निश्चित तौर पर माही का ही हाथ हैं और इसी कारण लोग उन्हें बाहुबली कह रहे हैं, जिसमें कुछ भी गलत नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications