For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने शतक ठोक ध्वस्त किया सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में मेजबान टीम शानदार रन बटोर रही है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। इसके बाद शिखर धवन और फिर कप्तान विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए। इन दो प्रमुख बल्लेबाजों के आउट होने के बाद रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू ने टीम को आगे बढ़ाया।

इस बीच रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर की 21वीं सेंचुरी पूरी की। रोहित ने 98 गेंदों में 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक गगनचुंबी छक्का लगाया। इसी के साथ हिटमैन रोहित शर्मा एक एलिट लिस्ट में शामिल हो गए। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल, रोहित शर्मा सबसे कम पारियों में 21 शतक लगाने के मामले में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं।

सचिन को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने 21वीं वनडे सेंचुरी पूरी करने के लिए 186 पारियां ली हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर ये कारनामा 200 पारियों में कर पाए थे। वहीं, सौरव गांगुली 217 पारियों में 21 शतक लगा पाए थे। हालांकि, इस मामले में रोहित हाशिम अमला(116), विराट कोहली(138) और एबी डिविलियर्स(183) से पीछे हैं। बावजूद इसके बतौर ओपनर रोहित शर्मा सबसे तेज 19 शतक लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं।

बतौर ओपनर भी बनाया रिकॉर्ड

हिटमैन के नाम से फेमस रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 9 शतक मात्र 107 पारियों में ठोके हैं। रोहित से पहले ये कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के सलामा बल्लेबाज हाशिम अमला कर पाए हैं। अमला 102 पारियों में 19 शतक ठोक चुके हैं। रोहित शर्मा ने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर(115 पारियां) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा जनवरी 2013 से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में भी रोहित दूसरे नंबर पर हैं।

जनवरी 2013 के बाद केवल विराट कोहली 25 शतक लगा पाए हैं। विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ये कारनामा करने में सफल हो पाए हैं। रोहित ने साल 2013 की शुरुआत के बाद अब तक 19 शतक ठोक डाले हैं। वहीं, हाशिम अमला 16 शतकों के साथ तीसरे और शिखर धवन 15 शतकों के साथ चौथे नंबर पर हैं। रोहित चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हर वनडे सीरीज में शतक लगाते आ रहे हैं।

Story first published: Monday, October 29, 2018, 17:47 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+