For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित को मिली वीवीएस लक्ष्मण से सलाह, 'इग्नोर' किया तो हो सकता है करियर बर्बाद

नई दिल्ली। अपने खेलने का अंदाज जब कोई खिलाड़ी बदलने का प्रयास करता है तो उसे कठिन दाैर से भी गुजरना पड़ता है। अगर कोई बल्लेबाज तेज खेलने की क्षमता रखता हो तो वो फिर धीमा प्रदर्शन करने से असहज महसूस करता है। ऐसा ही भारतीय क्रिकेट ओपनर रोहित शर्मा के साथ है जो विस्फोटक पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वो ओपनिंग करेंगे। जहां कई दिग्गज रोहित को टेस्ट में टेस्ट की तरह ही खेलने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने रोहित को चेताया कि वो अपने खेलने के अंदाज को ना बदलें।

तकनीक ना बदलने की दी सलाह

तकनीक ना बदलने की दी सलाह

लक्ष्मण ने कहा कि रोहित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला के दौरान अपने नैसर्गिक गेम पर अडिग रहना चाहिए क्योंकि पारी के आगाज के दौरान तकनीक में बदलाव से उनके खुद के प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ा था। लक्ष्मण मध्यक्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, पर उन्हें 1996-98 के बीच में पारी का आगाज करने के लिए कहा गया था लेकिन वह कभी भी इस स्थान पर सहज महसूस नहीं करते थे। लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को उनके यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘सबसे बड़ी फायदे की चीज यह है कि रोहित के पास अनुभव है जो मेरे पास नहीं था। मैंने केवल चार टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज किया था। रोहित 12 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुका है। इसलिये उसमें परिपक्वता और अनुभव मौजूद है और साथ ही वह अच्छी फार्म में है।''

रोहित ना करें ऐसा

रोहित ना करें ऐसा

44 साल के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मैंने पारी का आगाज करते हुए जो गलती की वो मानसिकता में बदलाव की थी जिससे मुझे मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर काफी सफलता दिलाई थी, भले ही वह तीसरे नंबर पर हो या फिर चौथे नंबर पर। ''उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी तकनीक में भी बदलाव करने की कोशिश की थी। मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर मैं हमेशा ‘फ्रंट-प्रेस' के बाद गेंद की ओर जाता था लेकिन सीनियर खिलाड़ियों और कोचों से बात करने के बाद मैंने इसमें बदलाव किया। इस बदलाव ने मेरी बल्लेबाजी प्रभावित की और मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित को ऐसा नहीं करना चाहिए।''

खेल बदला तो खो सकते हैं लय

खेल बदला तो खो सकते हैं लय

लक्ष्मण ने कहा कि अगर आप अपने नैसर्गिक खेल से ज्यादा छेड़छाड़ करोगे तो आपको परिणाम नहीं मिलेगा क्योंकि आपके दिमाग में उलझन होगी और आप लय खो सकते हो। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जब मैंने पारी का आगाज किया तो मेरी लय प्रभावित हुई। रोहित ऐसा खिलाड़ी है जो लय में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन करता है और अगर उसकी लय प्रभावित हुई तो यह मुश्किल होगा।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 15:27 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+